UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun panchayat election: देहरादून देवरानी जेठानी का कमाल बनी प्रधान BDC
1 min read
Dehradun devrani jethani panchayat election result : देवरानी जेठानी ने पंचायत चुनाव में किया कमाल, एक बनी ग्राम प्रधान तो दूसरी बनी क्षेत्र पंचायत …
Dehradun devrani jethani sakshi sonia thapa became gram pradhan BDC member sahastradhara panchayat election chunav result 2025 : उत्तराखंड में आज गुरुवार को पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने लगे हैं जिसमें इस बार महिलाओं का दबदबा अधिक देखने को मिला है। इसी बीच राजधानी देहरादून की देवरानी जेठानी ने एक साथ पंचायत चुनाव में बाजी मारते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। रिश्ते में देवरानी और जेठानी की जोड़ी में एक ने प्रधान का पद हासिल किया है जबकि दूसरी ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीता है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand panchayat election 2025 pardhan result live: पंचायत चुनाव प्रधान रिजल्ट लाइव
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा धनौला से जेठानी सोनिया थापा ने प्रधान पद पर शानदार जीत हासिल की है वहीं उनकी देवरानी साक्षी ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीता है। जीत दर्ज करने के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। बताते चले इससे पहले पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत रीठा रैतौली के ग्रामीणों ने देवरानी और जेठानी को अपना मुखिया चुना था। जेठानी सोनिया थापा ने 30 वोट से प्रतिद्वंद्वी सरिता तोपवाल को करारी शिकस्त देते हुए शानदार जीत हासिल की जिन्हे कुल 643 वोट पड़े। बता दें सोनिया के पति सचिन देश की सेवा में हैं जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य में देवरानी साक्षी थापा ने कविता रावत को 23 वोट से पराजित किया है जिन्हे कुल 580 वोट पड़े इससे पहले साक्षी के पति धीराज क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। एक ओर जहां देवरानी निशा धारियाल ग्राम प्रधान बनी थी तो वहीं दूसरी ओर जेठानी जानकी धारियाल को क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना गया था।
40 सालों से पंचायत चुनाव में इस परिवार का दबदबा
ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले 40 सालों से पंचायत चुनाव में इस परिवार का दबदबा अधिक रहा है। वर्ष 1980 से 2009 तक निशा और जानकी के ससुर बाला दत्त धारियाल लगातार ग्राम प्रधान बनते रहे फिर 2009 में उनकी पत्नी अंबिका धारियाल ग्राम प्रधान बनी थी जिनके कार्यकाल में बहु जानकी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर रही। देवरानी जेठानी की जीत के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
