Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun to delhi Mumbai flight started everyday by go first flight

Home / Dehradun Airport - Jolly grant / GOOD NEWS: अब देहरादून से दिल्ली व मुंबई के लिए हर दिन चलेंगी फ्लाइट

Dehradun Airport - Jolly grant Uttarakhand

GOOD NEWS: अब देहरादून से दिल्ली व मुंबई के लिए हर दिन चलेंगी फ्लाइट

1 min read

Dehradun Delhi Mumbai Flight: देहरादून से मुम्बई दिल्ली जाना हुआ अब बेहद आसान, हर दिन रहेगी फ्लाइट 

देहरादून (Dehradun) के जौलीग्रांट एयरपोर्ट में हवाई सेवाओं का विस्तार जारी है। सबसे खास बात तो यह है कि अब देहरादून से दिल्ली(Delhi) और मुंबई(Mumbai) जाने के लिए आपको रोजाना फ्लाइट (Flight) मिलेगी। जी हां गुरुवार को यहां गो फर्स्ट एयर लाइंस ने अपनी सेवा देनी शुरू कर दी है। गो फर्स्ट की पहली हवाई सेवा दिल्ली से जौलीग्रांट के लिए शुरू की गई है। बता दें कि गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयर लाइंस सेवा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा किया गया ,उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के विस्तार से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। गुरुवार को दिल्ली से गो फर्स्ट की पहली फ्लाइट जौलीग्रांट में अपराह्न 3 बजे पहुंची। उसके बाद यही फ्लाइट 3.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा के अनुसार दिल्ली से सुबह 11.30 बजे गो फर्स्ट का विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा, जो दोपहर 12.15 पर देहरादून पहुंचेगा और वही विमान यहां से 12.45 पर दिल्ली के लिए रवाना होगा। यह विमान 13.40 पर दिल्ली पहुंचेगा। 13.35 पर दिल्ली से दूसरा विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा, जो 14.30 बजे पर देहरादून पहुंचेगा और देहरादून से 15:00 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। गो फर्स्ट की तीसरी विमान सेवा 13.50 पर मुंबई से देहरादून के लिए उड़ान भरेगी और यह 16.05 पर देहरादून पहुंचेगी और यहां से 16.35 पर मुंबई के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगी। बताते चलें कि गो फर्स्ट के तीनों विमान पहली बार जौलीग्रांट से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। यह विमान सेवा हफ्ते भर संचालित रहेगी।

Continue Reading

More in Dehradun Airport - Jolly grant

To Top