UTTARAKHAND NEWS
Delhi blast uttarakhand connection: दिल्ली बम ब्लास्ट उत्तराखण्ड से सौरभ गिरफ्तार 2 रडार पर
Delhi blast uttarakhand connection : दिल्ली बम ब्लास्ट में सामने आया नया चेहरा, साइबर ठगी रैकेट का सरगना सौरभ गिरफ्तार…
delhi car bomb blast connection umar nabi saurabh arrested dehradun doctor Pithoragarh women on radar uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर लक्सर से साइबर ठगी रैकेट का सरगना सौरभ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के लालकिला बम ब्लास्ट मे सौरभ के रूप में एक बड़ी लीड मिली है। इतना ही नहीं बल्कि सौरभ पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश ,सऊदी अरब ,इंडोनेशिया से भी सीधा कनेक्शन रखता है। जिसके तहत एसटीएफ इसे दिल्ली बम ब्लास्ट से जोड़कर देख रही है। एसटीएफ के दरोगा ने FIR में बाकायदा इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़े :Delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बद्रीनाथ धाम का जिम्मा असम राइफल्स को बम निरोधक दस्ता तैनात
Delhi bomb blast uttarakhand doctor women connection: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के एसटीएफ ने तिलकपुरी हरिद्वार जिले के लक्सर से साइबर ठगी रैकेट के सरगना सौरभ और उसके साथी आकाश को दबोचा है। जांच में पता चला है कि सौरभ का कनेक्शन पाकिस्तान इंडोनेशिया बांग्लादेश सऊदी अरब से जुड़ा हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और सऊदी अरब में कुछ नंबरों पर अक्सर उसकी बातचीत व्हाट्सएप पर होती रहती थी। इन देशों के कुल 8 मोबाइल नंबर उसके फोन में एसटीएफ को मिले हैं जिसमे संदिग्ध चैट भी मिली है। सौरभ के कनेक्शन को देखते हुए एसटीएफ ने उसके तार दिल्ली लाल किला मे हुए बम ब्लास्ट से जुड़े होने का अंदेशा जताया हैं। इसके अलावा मुकदमे में इसके बारे में विस्तार से लिखा गया है। एसटीएफ और लक्सर पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
सौरभ के नंबर से खुले थे 6 बैंक अकाउंट, 1 साल के भीतर 70 लाख रुपए का लेनदेन ( Haridwar laksar Saurabh delhi bomb blast)
बताते चले सौरभ के नाम पर 6 बैंक अकाउंट में एक साल के भीतर 70 लाख और उसके साथी आकाश के 3 बैंक अकाउंट में 14 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। सौरभ ने अपनी मां बबली पिता मेमचंद और गांव के अभिषेक देवेंद्र सिमरन के नाम से भी अकाउंट खुलवाए हुए थे जिसमें सौरभ का ही मोबाइल नंबर लिंक था। इन अकाउंट में सौरभ ऑनलाइन लेनदेन करता था। खातों का कुल टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपए का है। यह रकम पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु कर्नाटक, महाराष्ट्र ,केरल, हरियाणा उड़ीसा, तेलंगाना में हुई ठगी का है।
दिल्ली बम ब्लास्ट में देहरादून का चिकित्सक और पिथौरागढ़ की एक महिला भी आरोपी डॉक्टर उमर नबी के थी सम्पर्क मे ( delhi blast uttarakhand link)
दिल्ली लाल किले धमाके में उत्तराखंड का कनेक्शन भी सामने आ रहा है जिसके तार राजधानी देहरादून और पिथौरागढ़ से जुड़े हुए हैं। दरअसल देहरादून का निवासी डॉक्टर और एक महिला दिल्ली धमाके के मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर नबी के संपर्क में थी। हालांकि जब एसटीएफ और इंटेलिजेंस ने दोनों से संपर्क किया तो पता चला कि काफी समय पहले वह उमर के संपर्क में थे। इसके बाद देहरादून का डॉक्टर फरीदाबाद शिफ्ट हो चुका था जबकि महिला नोएडा में है। इंटेलिजेंस डॉक्टर के देहरादून स्थित घर पर पहुंची जहां पर उन्हें पता चला की डॉक्टर फरीदाबाद शिफ्ट हो चुका हैं।
फरीदाबाद पहुंची इंटेलिजेंस की टीम नहीं लगा कुछ हाथ ( delhi blast uttarakhand high alert)
इसके बाद STF की टीम फरीदाबाद भेजी गई तो पता चला कि 2 साल पहले यहां आने के बाद डॉक्टर का संपर्क आरोपी डॉक्टर उमर से नहीं हुआ था। वहीं पिथौरागढ़ की महिला एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम करती थी। किसी कंपनी को डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की जरूरत थी ऐसे में महिला ने डॉक्टर उमर को मेल भेज कर इस नौकरी की सूचना दी थी। लेकिन कोई जवाब नहीं आया इसके बाद महिला ने डॉक्टर उमर को फोन किया था। वर्तमान में महिला नोएडा में एक कंपनी में कार्यरत है। उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर है जो लगातार चेकिंग अभियान चला रही है लेकिन अब तक कोई सीधा लिंक उन्हे नहीं मिला है।
दिल्ली लाल किला के पास हुए कार धमाके से दहला देश, उत्तराखंड से मिले सात कनेक्शन ( delhi car blast Red Fort Seven connections Uttarakhand)
दिल्ली में 10 नवंबर की रात को लाल किले के पास हुए कार धमाके के साजिशकर्ताओं के तार उत्तराखंड के तराई से भी जुड़ रहे हैं। सूत्रों की माने तो धमाके में शामिल साजिशकर्ता घटना से पहले कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। इंटेलिजेंस के इनपुट पर एसटीएफटी ने रुड़की, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई ठिकानों पर गुप्त जांच शुरू कर दी है। जिसमें अभी तक अलग-अलग सात कनेक्शन निकलने की बात सामने आ रही है। जिसमें प्लेसमेंट एजेंसी संचालक और चिकित्सा कारोबार से जुड़े लोग शामिल है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों को अभी पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। धमाके के बाद पकड़े गए संदिग्धों के मोबाइल डाटा और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच में उत्तराखंड के दो फोन नंबर एक ईमेल ट्रायल और रुड़की क्षेत्र में हुई एक मुलाकात का संकेत मिला है।
पिछले दो महीनो मे देहरादून और हरिद्वार पहुँचे थे आरोपी ( delhi car blast latest update)
माना जा रहा है कि आरोपियों में से एक ने पिछले दो महीनों में देहरादून और हरिद्वार के बीच कम से कम तीन बार यात्रा की थी। जांच टीमों को एक चैटिंग ऐप में मिले चैट बैकअप से पता चला कि आरोपियों ने उत्तराखंड को सेफ मीटिंग पॉइंट कहा था। जिसकी वजह से हरिद्वार रुड़की और उधम सिंह नगर बेल्ट में खुफिया टीमें लगातार मूवमेंट ट्रैक कर रही है। एक ही वॉलेट ट्रांजैक्शन भी सामने आया है जो हरिद्वार में सक्रिय एक दुकान के नंबर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
