Connect with us
Uttarakhand news: Delhi Dehradun highway will be completed in dec the journey in just 2.5 hours

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: दिल्ली से देहरादून का सफर होगा महज 2.5 घंटे में 60 फिसदी काम हुआ पूरा

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: दिल्ली से देहरादून का सफर होगा महज 2.5 घंटे में 60 फिसदी काम हुआ पूरा

1 min read

Delhi Dehradun highway News: पूर्वी दिल्ली से देहरादून आनेवाले यात्रियो को दिसंबर से मिलेगा नया रास्ता जाम से मिलेगा निजात

पूर्वी दिल्ली से देहरादून का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रहे हैं। जी हां पूर्वी दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को आगामी दिसंबर मे नया रास्ता मिल जाएगा। जहां लोगों को जाम से निजात पाने के साथ ही सफर करने में हमें भी कम लगेगा।बता दे कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसके लिए डेडलाइन भी तय कर दी गई है। बताते चले कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अक्षरधाम से देहरादून तक लगभग 210 तक किमी. लंबे हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। जिसका लगभग 60 फीसदी तक कार्य पूर्ण हो चुका है।वही नितिन गडकरी ने शेष बचे हुए कार्य को भी तेजी से पूरा करने की डेडलाइन दिसंबर 2023 दी है। दिसंबर से दिल्‍ली से देहरादून की ओर जाने वाले यात्रियो को मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर से जाने के साथ ही अब दूसरा विकल्‍प भी मिल जाएगा। (delhi dehradun highway news)

यह भी पढिए:गढ़वाल: यात्री ध्यान दें, इन मार्गों पर रात 8 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

अभी यात्रियो को दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से होते हुए देहरादून जाने में लगभग छह से सात घंटे लगते है। इसलिए यात्री देहरादून जाने के लिए मेरठ, मुजफ्फनगर हाईवे से होकर जाते है। इस मार्ग से भी कम से कम पांच घंटे का समय लगता है। लेकिन दिल्‍ली देहरादून हाईवे के बनने से यात्री दो से ढाई घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे।वर्तमान मे अक्षरधाम से सोनिया विहार तथा यूपी बार्डर, लोनी की ओर जाने के लिए वाहनो को लक्ष्‍मीनगर, गांधी नगर, करावल नगर पुश्‍ता होते हुए जाना पड़ता है। जंहा हमेशा जाम की स्थिति रहती है। लेकिन यह हाईवे अक्षरधाम से शुरू होकर गांधी नगर, करावल नगर होते हुए बागपत की ओर जाएगा। इससे पूर्वी दिल्‍ली के कई इलाकों में जाने वाले लोगो को राहत मिलेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top