Connect with us
Dr. Preeti Pandey haldwani nainital PhD
फोटो सोशल मीडिया Preeti Pandey haldwani PhD

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी की प्रीति पांडेय ने महिला सशक्तिकरण विषय पर हासिल की PhD की मानक उपाधि

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी की प्रीति पांडेय ने महिला सशक्तिकरण विषय पर हासिल की PhD की मानक उपाधि

1 min read

Preeti Pandey haldwani PhD : हल्द्वानी की डॉक्टर प्रीति पांडेय ने महिला सशक्तिकरण विषय पर पीएचडी करी पूरी, माइक्रो फाइनेंस की मदद से महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती ….

Preeti Pandey haldwani PhD: उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है इसके साथ ही यहाँ की बेटियां विभिन्न विषयों पर शोध भी कर रही है जो बेहद सराहनीय कार्य है। इसी बीच हल्द्वानी की डॉक्टर प्रीति पांडेय ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपनी पीएचडी पूरी कर ली है जिसमें उन्होंने विशेष रूप से माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उपायों पर शोध किया है। उनके इस शोध का उद्देश्य यह है कि कैसे माइक्रोफाइनेंस महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर सकता है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके और साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके। उनके शोध के अनुसार माइक्रो फाइनेंस के जरिए महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलती है बल्कि उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी की शिवानी नेगी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान

Dr Preeti Pandey Haldwani nainital बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर की निवासी डॉक्टर प्रीति पांडेय ने बनस्थली विद्यापीठ से माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से स्वयं सहायता समूह मॉडल द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर पीएचडी पूरी की है। दरअसल उनके शोध का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि किस प्रकार से माइक्रोफाइनेंस की मदद से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा सकता है इसके लिए उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर काम किया तथा माइक्रोफाइनेंस की सुविधाओं का उपयोग कर महिलाओं को संगठित किया और उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद की। माइक्रोफाइनेंस के तहत छोटे-छोटे ऋणों ने महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जिससे वे न केवल अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधार सकी बल्कि समाज में अपनी पहचान भी स्थापित कर सकी है। इसके तहत महिलाएं स्वयं को आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सक्षम महसूस करने लगी है। डॉक्टर प्रीति पांडेय का यह शोध उनके प्रयास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल की कुट्टी रावत बनी असिस्टेंट प्रोफेसर पति ने बढ़ाया हौसला हासिल हुई दूसरी रैंक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top