Connect with us
Uttarakhand news: During the wedding in the okhalkanda block nainital the groom was shot dead at the time of Jaimala

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में शादी के दौरान जयमाला के समय ही दूल्हे को मार दी गोली मची अफरा-तफरी

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: पहाड़ में शादी के दौरान जयमाला के समय ही दूल्हे को मार दी गोली मची अफरा-तफरी

1 min read

Okhalakanda Nainital Wedding News: नैनीताल जिले में शादी के दौरान चल पड़ी दूल्हे पर अचानक गोलियां मौके पर मची अफरा-तफरी

राज्य के नैनीताल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां शादी के मंडप में एकाएक गोली चलने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट गांव का है। बताया गया है कि गांव में हो रही एक शादी की जयमाला के दौरान एकाएक गोली चल गई, जो दूल्हे की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई, जिससे जहां एक ओर दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरी ओर इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल दूल्हे को पाटी (चम्पावत) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। इस घटना से जहां दोनों परिवारों की शादी की खुशियों पल भर में विषाद में तब्दील हो गई वहीं दूल्हन समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।(Okhalakanda Nainital Wedding News)

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड : घर पहुंची बारात को दुल्हन ने लौटाया, बाराती मांगते रह गए माफी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले की पाटी तहसील के देवीधुरा निवासी दीवान सिंह के बेटे विजय लमगड़िया की बरात बीते रोज नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के दूरस्थ सुनकोट गांव निवासी राम सिंह बोहरा के यहां आई थी। बताया गया है कि दोपहर एक बजे जैसे ही बारात दूल्हन के घर पहुंची तो शादी की खुशियों में चार चांद लग गए। स्वागत सत्कार के बाद दूल्हा दुल्हन को जयमाला के लिए मकान की छत पर ले जाया गया। बताया गया है कि इसी दौरान दोपहर दो बजे के आसापास एकाएक मौके पर गोली चल गई, जो विजय की पीठ को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से विजय घायल हो गया। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज से जहां पूरे गांव में दहशत का माहौल है वहीं दुल्हन के पिता राम सिंह बेहोश हो गए तो दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस के साथ ही मुक्तेश्वर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई?
यह भी पढ़िए: बागेश्वर : शादी के दिन प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन ने अब प्रेमी संग रचाया विवाह

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top