Connect with us
Electric charging station uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ों में इलेक्ट्रिक वाहनों से आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी इन शहरों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड: पहाड़ों में इलेक्ट्रिक वाहनों से आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी इन शहरों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

1 min read

Electric charging station uttarakhand: परिवहन विभाग ने शुरू की कवायद, जल्द राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी लगेंगे चार्जिंग स्टेशन….

Electric charging station uttarakhand
उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों में रहने वाले लोगों के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों में पहाड़ों का रूख करने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… अब पहाड़ों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों से सफर सुगम हो जाएगा। दरअसल उत्तराखण्ड परिवहन विभाग राज्य के सभी पर्वतीय जिलों के विभिन्न स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रहा है। जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों एवं अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से पहाड़ आने वाले लोगों को चार्जिंग के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। बताया गया है कि इन चार्जिंग स्टेशन के लिए 100 वर्ग मीटर भूमि के साथ ही 60-70 किलोवाट के बिजली कनेक्शन एवं इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पहाड़ों में चार्जिंग स्टेशन ना होने की वजह से लोगों को क‌ई बार परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
(Electric charging station uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: यूपीसीएल ने किया नया ऐप लॉन्च इससे बिल जमा करने पर मिलेगी 1.5 प्रतिशत छूट….

मिल रही जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग राज्य के नैनीताल जिले में 13, अल्मोड़ा जिले में 18, पिथौरागढ़ जनपद में 14, बागेश्वर एवं चमोली जिले में 5, उत्तरकाशी जिले में 4, देहरादून जनपद में 12, पौड़ी गढ़वाल में 6 स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाएगा जबकि मैदानी जनपदों के उधमसिंह नगर में 1 जबकि हरिद्वार जिले में 2 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन परिवहन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। इस संबंध में हल्द्वानी के संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि परिवहन विभाग मुख्यालय के निर्देशों के बाद चार्जिंग स्टेशन लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है, जिसके अंतर्गत पहले चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से सरकारी विभागों के भूमि एवं भवनों का चयन किया जा रहा है।
(Electric charging station uttarakhand)

यह भी पढ़ें- नैनीताल : कैंची धाम बाईपास पर बनेगी 325 मीटर लंबी सुरंग मिल चुकी है केंद्र से मंजूरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top