Connect with us
Uttarakhand Electricity bill subsidy
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand electricity bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात, अब मिलेगी सब्सिडी

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand electricity bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात, अब मिलेगी सब्सिडी

1 min read

Uttarakhand Electricity bill subsidy : अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दिया खास तोहफा, मैदानी क्षेत्रों में 100 व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 50% की सब्सिडी देगी सरकार….

Uttarakhand Electricity bill subsidy : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के निवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा कर कहा कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 100 यूनिट तक और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 200 यूनिट तक बिजली की खपत पर सरकार 50 फीसदी की सब्सिडी प्रदान करेगी। यह कदम प्रदेशवासियों के लिए राहत भरा है खासकर उन क्षेत्रों के लिए जहां बिजली की खपत अधिक होती है यह निर्णय राज्य के नागरिकों के आर्थिक बोझ को कम करने और ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है जिससे हजारों घरों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: अब पूर्व सैनिकों को विदेशों में भी नौकरी, हर साल 1000 कार्मिक भेजे जाएंगे विदेश

Uttarakhand Electricity Unit Rate बता दें बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल देहरादून में मुख्यमंत्री आवास स्थित सेवा सदन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रुड़की में बने भवनों के लाभार्थियों को कक्षा पत्र वितरण और ऊर्जा विभाग के तमाम योजनाओं का शिलान्यास संबंधित कार्यक्रम आयोजन किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों में हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी जबकि उच्च हिमालय क्षेत्र में हर महीने 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को भी 50 फ़ीसदी सब्सिडी दी जाएगी हालांकि इस सुविधा का लाभ 1 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: बेटियों को सरकार का तोहफा, उच्च शिक्षा के लिए हर साल मिलेगी धनराशि

Uttarakhand government Electricity subsidy इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और पिटकुल के एमडी की ने पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया जिसमे पांचो परियोजनाओं के तहत 220 केवी जीआईएस सब स्टेशन सेलाकुई और उसकी लाइनों का निर्माण कार्य 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन आराघर और उसके लाइनों का निर्माण कार्य 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन लोहाघाट और उसके लाइनों का निर्माण कार्य, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन धौलाखेड़ा और उसके लाइनों का निर्माण कार्य व 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन खटीमा द्वितीय व उसके लाइनों का निर्माण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों को धामी सरकार की बढ़ी सौगात मिलेंगे 50 लाख रुपए

Uttarakhand govt Electricity subsidy इसके अलावा यूपीसीएल की परियोजनाएं गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में केंद्र पोषित आरडीएसएस योजना के तहत 16 लाख स्मार्ट मीटरों को लगाने का काम और एडीबी की ओर से बाह्य सहायतित उत्तराखंड क्लाइमेट रेजिलिएंट पावर स्टीम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों की विद्युत लाइनों को अंडर ग्राउंड किया जायेगा करीब 977 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं का सीएम ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बनाए गए लक्ष्मी आवास योजना शिकारपुर रुड़की के भवनों के 101 लाभार्थियों को पजेशन पत्र व चाबी भी सौंपी। वहीं सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के सतत विकास के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है जिन विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है इनसे राज्य में विद्युत की आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था होगी साथ ही प्रदेश में उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे रोजगार बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand homestay scheme: उत्तराखंड में होम स्टे चलाने वालों को मिलेंगे 60 हजार रुपए

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top