Connect with us
Uttarakhand news : elephant attack on police soldier Manjeet Singh in kotdwar

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पुलिसकर्मी पर हाथी ने हमला कर उतारा मौत के घाट

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड : पुलिसकर्मी पर हाथी ने हमला कर उतारा मौत के घाट

1 min read

Elephant Attack In Kotdwar: सुबह की सैर पर गए पुलिसकर्मी पर हाथी ने किया हमला हुई मौत

राज्य में जानवरों के आतंक से हर कोई वाकिफ है। आए दिन जानवरों के हमले से जान गवाने वाले लोगों की खबरें आती रहती हैं। अभी एक ऐसी ही खबर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र से सामने आ रही है जहां हाथी द्वारा किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह निवासी विकासनगर (देहरादून) रोज की तरह सोमवार की सुबह अपने एक अन्य मित्र के साथ सुबह की सैर के लिए कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर गए हुए थे।(Elephant Attack In Kotdwar)

जैसे ही मनजीत सैर करके वापस लौट रहे थे तभी अचानक रास्ते में एक हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया हाथी के हमले से बचने के लिए जब मनजीत सिंह दौड़ने लगे तो वह सड़क पर गिर गए और खुद को संभाल नहीं पाए इससे पहले कि मनजीत सिंह सड़क से उठ पाते हाथी ने एकाएक फिर से उनके ऊपर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनजीत सिंह को बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनजीत सिंह की अचानक मृत्यु से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

 👉 सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top