Connect with us
Uttarakhand news: Fake Instagram ID report Tanakpur women Champawat
Image : सांकेतिक फोटो ( Fake Instagram ID report)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: टनकपुर की महिला की फर्जी इन्स्टाग्राम ID बनाकर किया गलत कमेंट मुकदमा दर्ज

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand: टनकपुर की महिला की फर्जी इन्स्टाग्राम ID बनाकर किया गलत कमेंट मुकदमा दर्ज

1 min read

Fake Instagram ID report   : इंस्टाग्राम पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर युवक ने किया परेशान, अश्लील कमेंट करने पर मुकदमा दर्ज..

Fake Instagram ID report Tanakpur women: उत्तराखंड समेत विश्व भर के लोग आज विभिन्न फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई लोगो जुड़े हैं जिसके चलते उनकी अनजान लोगों से भी जान पहचान हो जाती है इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया जहां लोगों को एक ओर सहूलियत प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर देखा जाता है कि कई सारे युवा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को परेशान करते हैं इतना ही नहीं बल्कि उन पर अश्लील कमेंट भी करते है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला चंपावत जिले से सामने आ रहा है जहां पर एक महिला की अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके परिवार को न सिर्फ परेशान किया बल्कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला की इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो अपलोड करने के साथ ही उस पर अश्लील कमेंट भी किया है जिसकी शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े :रामनगर की महिला को अब्दुल ने इंस्टा पर बनाया दोस्त दुष्कर्म कर धमकियां देनी की शुरू..

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के टनकपुर की एक महिला ने पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर उसके परिजनों को परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम में फोटो अपलोड करने के साथ ही अश्लील कमेंट भी किया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Fake Instagram ID report) 

जिससे महिला तथा उसके परिजनों को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई है। जिसके चलते पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 319 (2) और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है वहीं आरोपी का पता लगाया जा रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चले प्रदेश में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई सारे अज्ञात लोगों ने महिलाओं के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाए हैं जिस पर वह उनकी तस्वीर समेत अश्लील कमेंट करते हुए नजर आते हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top