Connect with us
अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा पिथौरागढ़ के लाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब

Home / उत्तराखण्ड / अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा पिथौरागढ़ के लाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा पिथौरागढ़ के लाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब

1 min read

अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा पिथौरागढ़ के लाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब

राज्य के वित्तमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। देहरादून से विशेष विमान से जहां नैनीसैनी हवाई अड्डे पहुंचे पंत के पार्थिव शरीर को अब हवाई अड्डे पर पहले से मौजूद प्रशासन के द्वारा देवसिंह मैदान पहुंचाया जाएगा। बता दें कि अपने चहेते नेता एवं क्षेत्रीय विधायक प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही लोग एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी दस बजे के करीब मैदान में पहुंच चुके हैं। वित्त मंत्री के पार्थिव शरीर को करीब दो घंटे तक देवसिंह मैदान आम जनमानस के अंतिम दर्शनार्थ रखने के बाद उसे पहले घंटाघर स्थित भाजपा कार्यालय तत्पश्चात खड़कोट स्थित प्रकाश पंत के आवास पर ले जाया जाएगा। जहां उनके बुजुर्ग माता-पिता सहित अन्य पारिवारिक सदस्य अपने चहेते के अंतिम दर्शन करेंगे। तत्पश्चात पिथौरागढ़ जिले के रामेश्वर स्थित घाट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।




बता दें कि वित्त मंत्री का पार्थिव शरीर अमेरिका से आज सुबह पहले दिल्ली और फिर वहां से करीब 10 बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचाया गया।‌ इसके बाद स्व पंत के पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में एक घंटे से ज्यादा समय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन कर विशाल जनसमूह ने उन्हें नमः आंखों से श्रृद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत सहित भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं जिनमें भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी शामिल थे। देहरादून में ‌विशाल जनसमूह द्वारा श्रृद्धा सुमन अर्पित करने के बाद करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दिवंगत प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को उनके गृहक्षेत्र पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। गौरतलब है कि प्रदेश के वित्त मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया था। करीब दो तीन महीनों से कैंसर की गम्भीर बिमारी से जूझ रहे प्रकाश पंत के अकस्मात निधन की खबर से उनके गृहक्षेत्र पिथौरागढ़ सहित समूचे राज्य में शोक की लहर है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top