Connect with us
Dehradun Mumbai flight

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: देहरादून से मुंबई के बीच बंद हुई ये फ्लाइट, लंबे समय से दे रही थी सेवाएं

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: देहरादून से मुंबई के बीच बंद हुई ये फ्लाइट, लंबे समय से दे रही थी सेवाएं

1 min read

Dehradun Mumbai flight Status: दीवाली से पहले लोगों को लगा झटका, विस्तारा ने बंद कर दी मुंबई देहरादून के बीच संचालित होने वाली एक फ्लाइट….

Dehradun Mumbai flight Status
दीवाली जैसे त्योहारी सीजन में उत्तराखण्ड के गढ़वाल मंडल वाशिंदों को झटका देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल विमानन कंपनी विस्तारा ने मुंबई से देहरादून के बीच संचालित होने वाली सुबह की एक फ्लाइट को बीते रविवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। हालांकि विस्तारा की दूसरी मुंबई वाली फ्लाइट यथावत रहेगी। कंपनी के इस फैसले से दीवाली पर मुंबई से अपने घर की ओर आने की सोच रहे गढ़वाल मंडल के वाशिंदों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया है कि विमानन कंपनी विस्तारा ने यह निर्णय विंटर सीजन और चारधाम यात्रियों की संख्या कम होने के कारण लिया है।
(Dehradun Mumbai flight Status)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: कोटद्वार से दिल्ली के शुरू हुई न‌ई ट्रेन, जल्द मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सौगात

आपको बता दें कि विमानन कंपनी विस्तारा की यह फ्लाइट मुंबई से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 8:15 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होती थी तथा करीब आधे घंटे के बाद पुनः मुम्बई के लिए उड़ान भरती थी। इस फ्लाइट के निरस्त होने के बाद अब विमानन कंपनी की देहरादून मुंबई के बीच एकमात्र फ्लाइट दोपहर को संचालित होगी। जो करीब ढाई बजे मुंबई से यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेगी।
(Dehradun Mumbai flight Status)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: कुमाऊं वासियों के लिए खुशखबरी, दीवाली पर मुंबई से चलेगी स्पेशल ट्रेन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top