उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 के फॉर्म भरे जाएंगे इस दिन से शेड्यूल हुआ जारी…
1 min read
Uttarakhand Board Exam 2024: सभी विद्यालयों में 10 अगस्त से आनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे बोर्ड परीक्षा फार्म….
उत्तराखण्ड बोर्ड से अध्यनरत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखण्ड बोर्ड ने उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं के रेगुलर और प्राइवेट छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र छात्राओं के परीक्षा फार्म आगामी 10 अगस्त से आनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 31 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है।
(Uttarakhand Board Exam 2024)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जाने अंतिम तिथि एवं आवेदन शुल्क
इस संबंध में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजें गए पत्र में बताया गया है कि 31 अगस्त तक भरे जाने वाले सभी छात्र छात्राओं के परीक्षा फार्म को सभी विद्यालयों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 5 सितंबर तक जमा कराया जाएगा। जहां से आगामी 10 सितम्बर तक ये सभी परीक्षा फार्म मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। तदोपरांत मुख्य शिक्षा अधिकारियों द्वारा इन परीक्षा फॉर्म को 16 सितंबर से पूर्व उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद के रामनगर स्थित कार्यालय में भेजा जाएगा।
(Uttarakhand Board Exam 2024)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: विद्यालयों में अब हर माह नहीं होगी मासिक परीक्षाएं हुआ बड़ा बदलाव
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
