Connect with us
Uttarakhand news: FRI Dehradun got the second regular director, Dr. Renu Singh took over the responsibility.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: FRI देहरादून को मिली दूसरी नियमित निदेशक, डॉक्टर रेनू सिंह ने संभाली जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: FRI देहरादून को मिली दूसरी नियमित निदेशक, डॉक्टर रेनू सिंह ने संभाली जिम्मेदारी

1 min read

FRI director Renu singh: 1990 बैच मध्य प्रदेश कैडर की भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं डॉ. रेनू सिंह, संभाला एफ‌आर‌आई देहरादून के नियमित निदेशक का कार्यभार…

वन अनुसंधान संस्थान(एफआरआई) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. रेनू सिंह ने एफ‌आर‌आई देहरादून के नियमित निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि 1990 बैच मध्य प्रदेश कैडर की भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. रेनू सिंह एफआरआई की दूसरी नियमित निदेशक हैं। उन्हें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा इस पद पर नियुक्ति दी गई है। इससे पहले एएस रावत महानिदेशक भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, एफआरआई निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
(FRI director Renu singh)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की छात्रा रश्मि पंत का आईआईटी में हुआ चयन

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. रेनू सिंह को एफआईआर का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। मेरठ विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर व वनस्पति विज्ञान में एमफिल उपाधि प्राप्त करने वाली रेनू सिंह ने यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, यूनाइटेड किंगडम द्वारा जेंडर पार्टिसिपेशन एंड कम्युनिटी फॉरेस्ट्री, द केस ऑफ ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट इन मध्य प्रदेश शीर्षक पर शोध कर पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। एफ‌आर‌आई की निदेशक बनने से पूर्व अभी तक वह भोपाल में मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
(FRI director Renu singh)

यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: SSB जवान मनोज ने पंजाब में आयोजित मैराथन में जीता रजत पदक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top