Connect with us
Uttarakhand news: Gadarpur Accident News girl died during going school
Image : social media ( Gadarpur Accident News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand news: उत्तराखंड में बड़ा हादसा स्कूल जा रही बच्ची की गई जिंदगी…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: उत्तराखंड में बड़ा हादसा स्कूल जा रही बच्ची की गई जिंदगी…

1 min read

Gadarpur Accident News : दर्दनाक हादसे का शिकार हुई स्कूटी, 8 वर्षीय मासूम बच्ची की चली गई जिंदगी, परिजनो को लगा सदमा...

Gadarpur Accident News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर स्कूटी पर सवार होकर अपने पिता और भाई के साथ स्कूल जा रही 8 साल की मासूम बच्ची की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से मृतक बच्ची के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक पिता ने अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए हाल ही में नई स्कूटी खरीदी थी क्योंकि स्कूल की बस उनके घर तक नहीं आती थी और स्कूल काफी दूर होने के कारण बच्चों को छोड़ने में काफी परेशानी होती थी इसलिए बच्ची का पिता रोजाना उन्हे स्कूटी से छोड़ने जाता था।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन तीन लोगों की गई जिंदगी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर के सदेलीगंज के निवासी प्रीतम सिंह कंबोज अपनी 8 वर्षीय पुत्री परवीन और पुत्र पवन को स्कूटी से खेमपुर स्थित सनशाइन स्कूल छोड़ने के लिए सुबह करीब 7:00 बजे निकले थे। तभी जैसे ही उनकी स्कूटी पलका चौड के पास पहुंची तो अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते परवीन ट्रॉली के पहिए नीचे के नीचे आ गई जबकि प्रीतम सिंह और उनका पुत्र पवन ट्रॉली की टक्कर से दूसरी तरफ गिरकर घायल हो गए। जब तक दोनो खुद को संभाल पाते तभी इस बीच ट्रॉली के पहिए से कुचलकर परवीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुत्री की हालत देख प्रीतम को कुछ इस कदर गहरा सदमा लगा कि वह बेसुध हो गए वहीं मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही उसके अन्य परिजनों को भी सूचित किया गया। जानकारी के मुताबिक परवीन कक्षा एक में अध्यनरत थी जिसकी मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चलें परवीन और पवन की मां संतोष दोनो बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गेट तक आई थी इस दौरान उसने दोनों को प्यार से समझाकर स्कूल के लिए विदा किया था उसे कहां मालूम था कि यह उसकी अपनी बेटी के साथ अंतिम मुलाकात होने वाली है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top