उत्तरकाशी उत्तराखण्ड
Good News: गंगोत्री – यमुनोत्री धाम के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है पूरा प्लान..
1 min read
Gangotri Yamunotri Dham special train : गंगोत्री ,यमुनोत्री – महासू देवता के दर्शन करने की राह होगी आसान, गंगा यमुना एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, रूट प्लान के साथ यात्रा पैकेज का खाका भी हो रहा तैयार…..
Gangotri Yamunotri Dham special train : उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ गंगोत्री, यमुनोत्री इन चारों धामों में वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। जिसके चलते कई बार तीर्थ यात्रियों को रास्तों पर जाम जैसी विकट परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए धामी सरकार उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री यमुनोत्री व महासू देवता के दर्शन के लिए एक विशेष योजना बना रही है। जिसके तहत गंगा यमुना एक्सप्रेस के नाम से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में बनेंगे नए 10 शहर 57 एकड़ जमीन हुई चयनित….
बता दें बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों , पदाधिकारियों होटल एसोसिएशन समेत टूर ऑपरेटर व अन्य कई पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की भावी तैयारियों की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के गंगोत्री यमुनोत्री और हनोल में महासू देवता के मंदिर का धार्मिक सर्किट तैयार किया जाएगा । जिसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण भारत के कार्तिकेय एक्सप्रेस की तर्ज पर नई रेल सेवा शुरू की जाएगी । जिसे गंगा यमुना एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए चार धाम यात्रा मार्ग पर पालीगाढ से जानकीचट्टी तक सड़कों के चौड़ीकरण के लिए अनुमति भी मिल गई है साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री मास्टर प्लान के कामों में तेजी लाई जाएगी। बताते चलें कार्तिकेय एक्सप्रेस दक्षिण भारत के यात्रियों को ऋषिकेश तक लेकर आती है इसके बाद यात्री यहां से रुद्रप्रयाग रवाना होते हैं ठीक इसी प्रकार से गंगा यमुना एक्सप्रेस देहरादून तक आ सकती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
