Connect with us
Uttarakhand news: Gaurav Singh selected for Indian Army Pithoragarh ganai gangoli
Image : Devbhoomi darshan (Gaurav Singh Indian Army)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: पिथौरागढ़ के गौरव भारतीय सेना में हुए चयनित बढ़ाया परिजनों का मान…

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

बधाई: पिथौरागढ़ के गौरव भारतीय सेना में हुए चयनित बढ़ाया परिजनों का मान…

1 min read

Gaurav singh Indian army : पिथौरागढ़ के गौरव सिंह का भारतीय सेना में हुआ चयन, बढ़ाया परिजनों का मान..                  Gaurav singh Indian army: उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रहे हैं इसके साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां के बहुत सारे युवा भारतीय सेना, जल सेना, नौसेना, वायु सेना, थल सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है जो देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है । हम आए दिन आपको ऐसे ही युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशिष्ट क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको पिथौरागढ़ जिले के गौरव सिंह से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका चयन भारतीय सेना में हुआ है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: धारचूला के सुंदर धामी भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान….

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में गौरव सिंह के परिजनों ने बताया कि गौरव सिंह का चयन भारतीय सेना के लिए हुआ है। दरअसल गौरव सिंह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के सिमाली गडाई गांगोली के रहने वाले हैं जिन्होंने अपनी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा गवर्नमेंट इंटर कॉलेज गडाई से पूर्ण की है और अभी गौरव सिंह वेर्टवान मे एमब्पीजी फाइनल के स्टूडेंट हैं जिन्होंने वर्ष 2023 में दिल्ली में आयोजित थलसेना कैंप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 14वां स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं बल्कि वर्ष 2025 में गौरव 26 जनवरी के उपलक्ष में आरडीपी परेड के लिए चयनित हुए लेकिन भारतीय सेना की भर्ती होने के कारण वह आरडीपी परेड में शामिल नहीं हो पाए। वहीं आज गौरव सिंह भारतीय सेना का हिस्सा बन चुके हैं। बताते चलें गौरव सिंह के पिता पुष्कर सिंह व चाचा संतोष सिंह ONGC ऑफिसर है । जबकि गौरव के दादा दीवान सिंह सूबेदार के पद से रिटायर्ड है वही गौरव के ताऊजी नरेंद्र सिंह डसीला भी सूबेदार पद से रिटायर्ड है। गौरव की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें कर्नल गोविंद सिंह कन्याल, और आईएएस अधिकारी संदीप कुंवर ने गौरव को बधाईयां दी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top