Connect with us
Uttarakhand Police constable bharti 2024
सांकेतिक फोटो

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड: युवा ध्यान दें, जल्द शुरू होगी पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Uttarakhand Police UTTARAKHAND POLICE BHARTI

उत्तराखण्ड: युवा ध्यान दें, जल्द शुरू होगी पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

1 min read

Uttarakhand Police constable bharti 2024: उत्तराखंड में खुलने जा रहा है बंपर भर्तियों का पिटारा, सितंबर माह के पहले हफ्ते में आने वाली है पुलिस कांस्टेबल की भर्ती

Uttarakhand Police constable bharti 2024: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं व पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक अच्छी खबर सामने आ रही है की सितंबर माह के पहले सप्ताह में कांस्टेबल के पदों पर बम्पर भर्तियों का पिटारा खुलने जा रहा है। जिसकी शुरुआत 2000 रिक्त पदों से होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, अगस्त माह में खुलने जा रहा बंपर भर्तियों का पिटारा

Uttarakhand Police constable vacancy 2024 बता दें कि लंबे समय से उत्तराखंड के युवा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे थे इसी बीच अब युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सितंबर माह के पहले हफ्ते में 11 विभागों के 3,900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकालने वाला है जिसकी शुरुआत 2000 रिक्त पदों से की जाएगी। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट कनिष्ठ सहायक , सींचपाल, तकनीकी स्टाफ समेत 11 से ज्यादा विभागों में रिक्त पदों की भर्तियो के प्रस्ताव मिल चुके हैं और सितंबर माह के पहले हफ्ते के लिए 2,000 पदों की विज्ञप्ति भी जारी होने वाली है। इसके अलावा 18 अगस्त को सहायक अध्यापकों के लगभग 1600 पदों के लिए सभी 13 जिलों में परीक्षाएं होंगी जिसमें 52 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। फॉरेस्ट गार्ड व फारेस्टर के 850, सींचपाल के 1000, कनिष्ठ सहायक और तकनीकी स्टाफ के 500 अन्य विभागों की भर्तियां संपन्न की जाएगी।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: उत्तराखण्ड के युवा ध्यान दें सरकारी स्कूलों में जल्द होगी 749 शिक्षकों की भर्ती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top