Connect with us
Grandfather in Dehradun deposited money in the bank, grandson got it back rs 6 lakh uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun bank money news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news: देहरादून में दादा ने बैंक में जमा किए पैसे, वापिस मिले पोते को, मिनटों में बना लखपति

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news: देहरादून में दादा ने बैंक में जमा किए पैसे, वापिस मिले पोते को, मिनटों में बना लखपति

1 min read

Dehradun bank money news: दादा की मौत के 27 साल बाद पोते को वापिस मिले ₹6 लाख रुपये, आपकी पूंजी आपका अधिकार निष्क्रिय खातों के वारिसों को मिले रुपये वापिस

Grandfather in Dehradun deposited money in the bank, grandson got it back rs 6 lakh uttarakhand latest news today: भारत सरकार की आपकी पूंजी आपका अधिकार स्लोगन के तहत उत्तराखंड मे लोगों को उनके निष्क्रिय खातों मे फंसे पैसों को वापिस उनके वारिसों तक पहुंचाने की मुहिम चल रही है। इस मुहिम के चलते जरूरतमंद लोगों तक उनके पैसे वापस भेजे जा रहे हैं। जिसमें बैंकों की ओर से छोटी धनराशि से लेकर लाखों रुपए लौटाए जा रहे हैं। इसी बीच राजधानी देहरादून में दादा की मौत के 27 साल बाद उनके पोते को ₹6 लाख भेजे गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि किसी को भी उनके बैंक खाते के बारे में जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़े :Dehradun News: खाते में पैसे जमाकर भूले 5 लाख लोग, RBI 3 माह में बैंक से लौटाएगा 210 करोड़

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के नथुवावाला के निवासी देवेंद्र कुमार को उनके दादा की मौत के 27 साल बाद 6 लाख रुपए बीते शुक्रवार को आईआरडीटी सभागार में वापस दिए गए। हैरानी की बात तो यह है कि उन्हें इस बैंक खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। देवेंद्र ने बताया कि उनके दादा का निधन 1998 में हो गया था। मौत से पहले उनका एसबीआई में खाता था जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। कुछ दिन पहले उनके घर पर बैंक कर्मचारी आए जिन्होंने वेरिफिकेशन के बाद संबंधित बैंक खाते का जिक्र किया। देवेंद्र से दादा की डेथ सर्टिफिकेट मांगे गए और शुक्रवार को बैंक ने उन्हें 6 लाख का चेक दे दिया। देवेंद्र ने कहा कि यह उनके दादा का आशीर्वाद है। इस रकम को वो बच्चों की पढ़ाई में लगाएंगे। देवेंद्र वर्तमान में निजी कंपनी में कार्यरत है।

17 साल बाद मिले पांच लाख रुपये ( dehradun bank return money) 

बताते चले राजधानी देहरादून निवासी शिवानी अरोडा के चाचा ने वर्ष 2000 में अपने एक बैंक खाते में उन्हें नॉमिनी बनाया था। उनके चाचा की मौत वर्ष 2008 में हो गई थी। शिवानी ने बताया कि इस बारे में परिवारवालों को कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन एक बैंक कर्मचारी उनके घर के पास रहता था जो उनके चाचा और उन्हें पहचानता था। कुछ दिन पहले बैंक कर्मचारियों ने उनसे चाचा के बारे में पूछताछ की और उनके खाते के बारे में बताया। वेरिफिकेशन के बाद पता चला कि खाते में ₹5 लाख जमा है जो शिवानी को मिल गए।

बैंक ने लौटाए 10.27 करोड़ (dehradun bank news update) 

देहरादून के बैंकों में रुपए जमा कर भूले लोगों को आरबीआई के अभियान के तहत 10.27 करोड रुपए लौटा दिए गए हैं। देहरादून में अभी भी करीब 5 लाख निष्क्रिय खातों में 200 करोड रुपए जमा है। राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी और जिला अग्रणी बैंक की ओर से गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आपकी पूंजी आपका अधिकार विषय पर जन जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमे 10 लोगो को चेक वितरित किए गए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top