Connect with us
alt=" uttarakhand guldar attack in tehri garhwal women"

Home / UTTARAKHAND GULDAR / उत्तराखण्ड: पहाड़ में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया अपना निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया अपना निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

1 min read

Tehri Garhwal: पहाड़ में गुलदार का आतंक, घर के बरामदे में लेटी हुई महिला को बनाया निवाला (Guldar Attack), ग्रामीणों ने वन विभाग से की गांव में पिंजरा लगाने की मांग..

राज्य में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। आदमखोरों के इसी आतंक की खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) जिले से आ रही है जहां बीती रात गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। (Guldar Attack) ग्रामीणों को मृतक महिला का क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर खेतों के पास झाड़ी में बरामद हुआ। घटना से जहां मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्द गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में गुलदार का आंतक, मासूम बच्ची को बनाया निवाला, मिला क्षत-विक्षत शव

घर से कुछ ही दूर खेतों के पास झाड़ी से बरामद हुआ मृतक महिला का क्षत-विक्षत शव:- प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र के मलेथा गांव निवासी दुर्गा देवी पुत्री स्व• मनवर सिंह बीती रात को अपने घर के बरामदे में लेटी थी तभी अचानक करीब आठ बजे के आसपास एक गुलदार ने दुर्गा पर हमला कर दिया। इससे पहले कि दुर्गा कुछ समझ पाती गुलदार उसे लेकर जंगल की ओर भाग गया। दुर्गा की आवाज सुनकर घर के बाहर आए परिजनों ने जब दुर्गा को आसपास कहीं नहीं देखा तो उन्हें चिंता हुई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया जिस पर माणिकनाथ रेंज की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुर्गा की खोजबीन शुरू की। खोजबीन कर रहे ग्रामीणों को दुर्गा का क्षत-विक्षत घर से कुछ ही दूरी पर खेतों के पास झाड़ी से बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : गांव के भूमियादेव मंदिर जाती महिला को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top