Connect with us
Uttarakhand news: Guldar attack on a bike rider in Nainital, badly injured. Uttarakhand guldar attack nainital latest news

Home / UTTARAKHAND GULDAR / उत्तराखण्ड: पहाड़ में बाइक सवार युवक पर झपटा गुलदार, बुरी तरह उधेड़ कर किया घायल

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में बाइक सवार युवक पर झपटा गुलदार, बुरी तरह उधेड़ कर किया घायल

1 min read

Uttarakhand guldar attack nainital: उत्तराखण्ड में थम नहीं रहा जंगली जानवरों का आतंक, अब बाइक सवार युवक पर झपटा गुलदार, बुरी तरह किया घायल…

राज्य में जंगली जानवरों के हमले का तांडव जारी है। आए दिन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से बाघ गुलदार के हमले की खबरें सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां गुलदार ने बाइक सवार चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बता दें कि बाइक सवार चालक के पैर में गुलदार ने पंजा मार कर घायल कर दिया। बताते चलें कि बाइक सवार चालक ने किसी तरह से बाइक को भगाकर अपनी एवं बाइक में सवार सवारी की जान बचाई।
(Uttarakhand guldar attack nainital)

यह भी पढ़ें- आज अपने मूल स्थान में विराजेंगी मां धारी देवी मूर्ति विस्थापित करते ही आई थी केदारनाथ आपदा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी फैजान पुत्र गयासुद्दीन निवासी शेरवुड नैनीताल सवारी को छोड़ने के लिए बाइक से शेरवुड की ओर जा रहा था तभी ऑल सेंट्स स्कूल के पास पहले से ही घात लगा कर बैठे गुलदार ने फैजान पर हमला कर दिया बता दें कि फैजान के दाहिने पैर पर गुलदार ने पंजे से हमला कर दिया फैजान ने किसी तरह से भाग कर अपनी व सवारी की जान बचाई इससे पहले भी गुलदार कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है।
(Uttarakhand guldar attack nainital)

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण पहुंचे उत्तराखंड के इस जगह पर देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top