Connect with us
Uttarakhand news: Gungun Kabadwal of haldwani nainital passed the written exam of Sainik School. Gungun Kabadwal Sainik school

Home / उत्तराखण्ड / Gungun Kabadwal Sainik school: हल्द्वानी की गुनगुन ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा

उत्तराखण्ड नैनीताल

Gungun Kabadwal Sainik school: हल्द्वानी की गुनगुन ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा

1 min read

Gungun Kabadwal Sainik school: वर्तमान में हल्द्वानी के शेमफॉर्ड स्कूल की छात्रा है गुनगुन, उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा, परिवार में हर्षोल्लास का माहौल….

राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बीते दिनों घोषित हुए सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में भी यह बात एक बार फिर से सही साबित हुई। जहां एक ओर बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय के 22 छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है वहीं हल्द्वानी के शेमफॉर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबडवाल ने भी सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। गुनगुन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Gungun Kabadwal Sainik school)
यह भी पढ़ें- Bageshwar Sainik School Result: प्राथमिक विद्यालय के 22 बच्चे सैनिक स्कूल के लिए चयनित

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से मोटाहल्दू निवासी गुनगुन कबडवाल ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बता दें कि वर्तमान में शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांचवी क्लास की छात्रा गुनगुन के पिता रवि कबडवाल जहां कुमाऊं मंडल विकास निगम में एक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनकी मां कमला कबडवाल ग्राम सभा पदमपुर देवालिया की वार्ड मेंबर है। बेटी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गुनगुन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
(Gungun Kabadwal Sainik school)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आयुष्मान बिष्ट ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रवेश परीक्षा में हासिल की प्रथम रैंक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top