Connect with us
Pragya Rikhadi RBI Officer

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी की प्रज्ञा बनी भारतीय रिज़र्व बैंक में अफसर

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी की प्रज्ञा बनी भारतीय रिज़र्व बैंक में अफसर

1 min read

Pragya Rikhadi RBI Officer: प्रज्ञा रिखाड़ी रिज़र्व बैंक ग्रेड बी ऑफिसर के लिए चयनित  टॉपर बन बढ़ाया प्रदेश का मान

Pragya Rikhadi RBI Officer: देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आज सरकारी गैर सरकारी, शैक्षणिक क्षेत्रों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर अपने परिजनों के साथ ही प्रदेश का भी मान बढ़ा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने बीते रोज घोषित हुए भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी 2023 की परीक्षा में टॉपर बनने का मुकाम हासिल किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं मूलरूप से नैनीताल जिले के हल्द्वानी की जेकेपुरम निवासी प्रज्ञा रिखाड़ी की जो अब आरबीआई में ऑफिसर के लिए चयनित हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से उन्हें और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड की पल्लवी ने उत्तीर्ण की ग्रेड B परीक्षा, बनी RBI में अधिकारी, मां चलाती है दुकान

अगर बात करें प्रज्ञा की प्रारंभिक शिक्षा की तो उन्होंने डीएवी स्कूल से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की इसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में स्नातक किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के उपरांत ही उनका चयन आईआईटी मुंबई के लिए हो गया और उनकी पढ़ाई यहीं समाप्त नहीं हुई उन्होंने यहां से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पुरी की। आपको बता दें कि प्रज्ञा की मां हेमलता रिखाड़ी जीजीआईसी हल्द्वानी में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। देवभूमि दर्शन टीम की ओर से प्रज्ञा और उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top