उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड के रोहित भट्ट बने UPPSC परीक्षा के टॉपर बढ़ाया प्रदेश का मान….
1 min read
Rohit Bhatt UPPSC Topper: हल्द्वानी के कटघरिया निवासी रोहित भट्ट ने यूपीएससी द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में हासिल की पहली रैंक बढ़ाया प्रदेश का मान
उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं आज हम आपको उत्तराखंड के एक और ऐसे युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के ओखलकांडा तथा वर्तमान मे हल्द्वानी क्षेत्र के कठघरिया निवासी रोहित भट्ट की। जिन्होंने यूपीपीएससी ( उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है।(Rohit Bhatt UPPSC Topper)
यह भी पढ़िए:ऋषिकेश के युवा कला शिक्षक राजेश चन्द्र की क्लासरूम एक्टिविटी को UN से मिला प्रशंसा पत्र
बता दें कि रोहित की प्रारंभिक शिक्षा द मास्टर स्कूल हल्द्वानी से पूर्ण हुई है। इसके बाद रोहित ने पंतनगर यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर से बीटेक की पढ़ाई पूर्ण की। वर्तमान में रोहित पंतनगर यूनिवर्सिटी से एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। बताते चलें कि रोहित के पिता नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं तथा माता कुशल ग्रहणी है। 22 वर्षीय रोहित ने उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा 2021 में आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण किया है। रोहित की इस सफलता से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
