Connect with us
Uttarakhand news: Haldwani Rudrapur Highway news divert route plan

Home / उत्तराखण्ड / Big Breaking: आज रात पूरी तरह से बंद रहेगा हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग देखें नया रूट प्लान

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Big Breaking: आज रात पूरी तरह से बंद रहेगा हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग देखें नया रूट प्लान

1 min read

 Haldwani Rudrapur Highway news :लाल कुंआ रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट के बीच रेलवे समपार फाटक एक बी मरम्मत कार्य के चलते आज बुधवार को रहेगा बन्द……

Haldwani Rudrapur Highway news उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक जरूरी सूचना सामने आ रही है कि आज बुधवार को हल्द्वानी शहर स्थित लाल कुआं रूद्रपुर सिडकुल हाल्ट रेलवे समपार पर फाटक एक बी के मरम्मत कार्य के चलते बंद रहने वाला है। जिस पर रात के 8:30 से गुरुवार की सुबह 6:00 बजे तक हल्द्वानी रुद्रपुर सड़क मार्ग के वाहन यहाँ से नही गुजर सकेंगे। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने नया रूट प्लान लागू किया है। इसलिए सभी लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वो घर से नया रूट प्लान देखकर निकले।

यह भी पढ़िए:Uttarakhand News: योगनगरी हावड़ा ऋषिकेश एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज

ये रहेगा रूट
० नैनीताल रोड से रुद्रपुर व रामपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन सिंधी चौराहा से डायवर्ट कर बरेली रोड होते हुए लालकुआं से नगला तिराहा होकर जाएंगे।
० वहीं कालाढूंगी रोड, सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर, रामपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन टोपीनगर, शीतल होटल, गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से लालकुआं से नगला तिराहा होते हुए जाएंगे।
० जबकि चोरगलिया रोड, गौलापार रोड़ की ओर से रुद्रपुर-रामपुर को जाने वाले समस्त वाहन तीन पानी तिराहा से बरेली रोड से लालकुआं होते हुए नगला तिराहा से जाएंगे।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top