UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Har ghar Tiranga uttarakhand: उत्तराखण्ड हर घर तिरंगा CM ने सेल्फी अपलोड करने की अपील
1 min read
Uttarakhand Har Ghar Tiranga :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से की अपील, घरों पर तिरंगा फहराकर सेल्फी करें अपलोड
Uttarakhand Har Ghar Tiranga campaign independence day 2025 hoist flag upload selfie: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा महाअभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर harghartiranga.Com पर अपलोड करें।
यह भी पढ़े :बधाई: अल्मोड़ा की सुशीला भोज ने रचा इतिहास माउंट गोरीचेन की चोटी फतह कर फहराया तिरंगा
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर घरों पर तिरंगा फहराकर महा अभियान से जुड़कर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ अभियान आज राष्ट्र गौरव एकता अभियान का जीवंत प्रतीक बन चुका है यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करने वाला एक विराट जनांदोलन है इसलिए इसमें सभी अपनी भागीदारी दिखाएं।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
