Connect with us
Uttarakhand News: Haridwar Roadways Bus Accident in Roorkee manglore area one youth lost life
Image : social media ( Haridwar Roadways Bus Accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand News: रोडवेज बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर एक युवक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

Uttarakhand News: रोडवेज बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर एक युवक की गई जिंदगी

1 min read

Haridwar Roadways Bus Accident: रोडवेज बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चली गई युवक की जिंदगी, गंगा स्नान के लिए आए थे हरिद्वार…

Haridwar Roadways Bus Accident:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां पर हरियाणा से गंगा स्नान करने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने वाला बस चालक मौके पर फरार हो गया था जिसकी तलाश लगातार जारी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन तीन लोगों की गई जिंदगी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक जिले के सापला गांव के निवासी 34 वर्षीय कैलाश कुमार पुत्र चंद्रासन अपने अन्य साथियों हेमंत वशिष्ठ पुत्र बाबूलाल , लोकेश सोनी पुत्र बलवान और राहुल गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग के साथ बीते रविवार की सुबह अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही उनकी कार रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन खुर्द गांव के पास पहुंची तो उन्होंने पेट्रोल पंप को देखकर पेट्रोल भरने के लिए कार अचानक रोकी हालांकि पेट्रोल पंप पीछे छूट जाने के कारण कार चालक ने कार को बैक करना शुरू किया तभी इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और आगे घसीटता ले गया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार और बस की भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर लोगों की भीड़ को इकट्ठा होता देख बस चालक मौका पाकर वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। तभी पुलिस ने कार में फंसे सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर डॉक्टर ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक हेमंत विवाहित थे जिनके दो बच्चे भी हैं । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही पूरी करने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है । वहीं पुलिस बस नंबर व बस चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top