Connect with us
Uttarakhand news: Harish Arya of kaladhungi nanital won 1 crore rupees in dream11.

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: नैनीताल के हरीश आर्य की चमकी किस्मत dream11 से बने करोड़पति

उत्तराखण्ड नैनीताल

बधाई: नैनीताल के हरीश आर्य की चमकी किस्मत dream11 से बने करोड़पति

1 min read

Harish Arya Dream11 Nainital: कालाढूंगी के हरीश आर्य  ने dream11 में टीम बनाकर जीती एक करोड रूपए की धनराशि 

Harish Arya Dream11 Nainital): फैंटेसी क्रिकेट लीग ड्रीम 11 में टीम बनाकर अब तक न जाने कितने युवाओं की किस्मत चमक चुकी है जिसमें अब उत्तराखंड का भी एक और युवक रातों रात करोड़पति बन गया है। जी हां कल रात के आईपीएल मैच में नैनीताल जिले के कालाढूंगी निवासी हरीश आर्य को करोड़पति बनने का मौका मिला है। गौरतलब है कि बीते 24 मार्च को जहां अल्मोड़ा के धारानौला निवासी प्रशांत बोरा करोड़पति बने थे वहीं इसी आईपीएल मैच में टीम बनाकर कालाढूंगी के हरीश आर्य ने एक करोड़ रुपए की धनराशि जीती है। हरीश की इस जीत पर परिवार में खुशी का माहौल है।
Harish Arya Dream11 Nainital

यह भी पढ़िए:Prashant Bora Dream11 almora: अल्मोड़ा के प्रशांत बोरा dream11 से बने करोड़पति..

बता दे कि कालाढूंगी निवासी हरीश आर्य राजमिस्त्री का कार्य करते हैं तथा वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं हरीश आर्य का अपनी जीत पर कहना हैं कि जीती गई इस धनराशि से वह अपने लिए घर बनाएंगे तथा अपनी बहन का विवाह करेंगे। हरीश आर्य पिछले छः साल से ड्रीम 11 पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन इस बार उनकी किस्मत ने साथ दिया और उन्हें करोड़पति बना दिया। जहां यह खबर अब कालाढूंगी क्षेत्र में चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top