Connect with us
Prashant Bora Dream11 almora

Home / अल्मोड़ा / Prashant Bora Dream11 almora: अल्मोड़ा के प्रशांत बोरा dream11 से बने करोड़पति..

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Prashant Bora Dream11 almora: अल्मोड़ा के प्रशांत बोरा dream11 से बने करोड़पति..

1 min read

Prashant Bora Dream11 almora: 2017 से ड्रीम 11 पर टीम बना रहे थे प्रशांत, अब मिली बड़ी सफलता….

Prashant Bora Dream11 almora
वालीवुड की सबसे हास्य फिल्म हेराफेरी का एक सुन्दर सा गीत है देने वाला जब भी देता छप्पर फाड़कर। यह गीत इन दिनों फैंटेसी क्रिकेट लीग में सही साबित हो रहा है। जी हां… अब तक ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति बना चुकी फैंटेसी क्रिकेट लीग ड्रीम 11 पर एक बार फिर उत्तराखण्ड के युवा की किस्मत चमक गई है। इस बार ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाकर मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी प्रशांत बोरा करोड़पति बन गए हैं। वैसे उनका करोड़पति बनने का यह सफर काफी लंबा है। मीडिया से बातचीत में प्रशांत बताते हैं कि साल 2017 से वह dream11 में टीम बना रहे थे। परंतु इससे पहले कभी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। अब इस बार उन पर किस्मत मेहरबान हुई और उनकी बनाई टीम को न सिर्फ आठवीं रैंक हासिल हुई बल्कि उनका करोड़पति बनने का सपना भी साकार हो गया। उनकी इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Anuj Rawat Biography Hindi: कौन हैं उत्तराखंड के अनुज रावत जिन्होंने कर दिया IPL में कमाल अपनी ..

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रशांत ने ड्रीम 11 पर अपनी यह टीम रविवार के दिन आयोजित हुए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में बनाई थी। उन्होंने अपनी टीम में बुमराह को कप्तान एवं ओमरज‌ई को उप कप्तान बनाया था। बताते चलें कि उनकी इस टीम को 776 प्वाइंट्स मिले। अपनी इस सफलता से काफी खुश प्रशांत कहते हैं कि वह इन रूपए से जितना संभव होगा गरीब लोगों की मदद करेंगे और अच्छे कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
Prashant Bora Dream11 almora: अल्मोड़ा के प्रशांत बोरा dream11 से बने करोड़पति..

यह भी पढ़ें- Ravindra Negi Dream11 Rudraprayag : दुकान चलाता था रविन्द्र, चमकी किस्मत, ड्रीम 11 से बना करोड़पति

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top