Connect with us
Harish Joshi Forest Guard died tanakpur champawat

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड की संदिग्धावस्था में मौत, अप्रैल में होनी थी शादी

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड की संदिग्धावस्था में मौत, अप्रैल में होनी थी शादी

1 min read

Harish Joshi Forest Gaurd: फॉरेस्ट गार्ड की गोली लगने से गई जिंदगी परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Harish Joshi Forest Gaurd: राज्य के चम्पावत जिले के टनकपुर से समूचे उत्तराखण्ड वन विभाग के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात एक वन बीट अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि वन बीट अधिकारी की मौत तमंचे से गोली लगने की वजह से हुई है। मृतक वन बीट अधिकारी का नाम हरीश चंद्र जोशी बताया गया है। उनकी मौत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे वन विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल….

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के चोरगलिया निवासी हरीश चंद्र जोशी, हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी रेंज के कलोनिया चौकी में वन बीट अधिकारी के पद पर तैनात थे। बताया गया है कि गुरुवार सुबह उनका शव कलोनिया स्थित सरकारी आवास में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक का इसी वर्ष में विवाह होने वाला था। शादी से पहले उनके अकस्मात निधन की खबर से जहां उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं शादी की सारी तैयारियां भी धरी की धरी रह गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरूआती जांच में हरीश की मौत का कारण गोली लगना सामने आया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली खुद चलाई या किसी ओर ने। मृतक के परिजनों की ओर से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस के दरोगा गिरधर जोशी का निधन विभाग में दौड़ी शोक की लहर…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top