UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी
उत्तराखण्ड: मैक्स पर गिरा भारी भरकम बोल्डर चालक की गई जिंदगी विडियो आई सामने
1 min read
Uttarkashi max accident: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया मैक्स वाहन, वाहन के उड़े परखच्चे, चालक की दर्दनाक मौत, अन्य दो गंभीर रूप से घायल
Uttarkashi max accident: उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश का कहर जारी है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन व बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में यात्रा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है जिसमें यात्रियों की जान तक जा सकती है। ऐसी ही दर्दनाक हादसे की खबर उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे से सामने आ रही है जहां पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक मैक्स वाहन आ गया जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सांप के डसने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Uttarkashi landslide today
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह मैक्स वाहन बड़कोट से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था लेकिन जैसे ही वाहन यमुनोत्री हाइवे पर ओरछा बैंड के पास पहुँचा तो तभी अचानक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर वाहन के ऊपर गिर गया जिससे वाहन के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं इस घटना में चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया जबकि चालक का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए है भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पुलिस अधिकारी के वाहन की टक्कर से गई युवक की जिंदगी, परिवार में कोहराम
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
