Connect with us
Uttarakhand Weather news: Orange alert issued for heavy rain in 5 districts for today.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के 3 जिलों में 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड के 3 जिलों में 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान

1 min read

Uttarakhand Rain Alert Today: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 3 जिलों के लिए हुआ बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 3 सितंबर तक उत्तराखंड के 3 जिलों , नैनीताल,देहरादून और चंपावत में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जिसको देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।(Uttarakhand Rain Alert Today)

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपको बता दें की अगस्त माह में बागेश्वर और नैनीताल में सबसे कम बारिश देखने को मिली। हालांकि बारिश ने कुछ जिलों में आपदा जैसा माहौल भी बनाया, जिनमें टिहरी पौड़ी और देहरादून जिलों में भारी तबाही हुई।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top