Connect with us
Dehradun almora helicopter service
सांकेतिक फोटो Dehradun almora helicopter service

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा से देहरादून के बीच हेली सेवा भरने जा रही उड़ान कम समय मे सफर होगा आसान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा से देहरादून के बीच हेली सेवा भरने जा रही उड़ान कम समय मे सफर होगा आसान

1 min read

Dehradun almora helicopter service : अल्मोड़ा से देहरादून के बीच शुरू होने जा रही हेली सेवा, 3 अक्टूबर को टाटिक हेलीपैड का होगा शुभारंभ….

Dehradun almora helicopter service : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से राजधानी देहरादून के बीच जल्द ही हेली सेवा शुरू होने जा रही है जिसका शुभारंभ 3 अक्टूबर को टाटिक हेलीपैड पर किया जाएगा। दरअसल यह सेवा उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने वाली है जो कम समय में सफर तय करना चाहते हैं। हेली सेवा से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने में लगने वाले समय को कम किया जा सकेगा साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अल्मोड़ा और देहरादून जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने वाली इस सेवा से पर्यटन उद्योग में बढ़ोतरी की उम्मीद है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवतियों को मिलेगा हेली एम्बुलेंस सेवा का लाभ

Almora to Dehradun Heli Service बता दें अल्मोड़ा जिले से देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू होने जा रही है जिसके तहत टाटिक हेलीपैड का 3 अक्टूबर को शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए डीएम आलोक पांडेय ने बीते गुरुवार को हेलीपैड का निरीक्षण कर यह दावा किया गया कि 3 अक्टूबर को अल्मोड़ा से देहरादून के बीच हैली सेवा का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके बाद हेली सेवा का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। उन्होंने लोनिवी के ईई को निर्देश दिए कि युकाडा के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करें साथ ही लैंडिंग ग्राउंड में जो भी कमियां हैं उन्हें प्राथमिकता के साथ दूर किया जाए। इसके अलावा हेलीपैड के एप्रोच मार्ग को ठीक करने और भूस्खलन होने से जगह-जगह पर आए मलवा को हटाकर मार्ग को दुरस्त करने को कहा है। डीएम का कहना है कि अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित होने से पर्यटन उद्योग को बल मिलेगा जिससे जनपद की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी। वहीं देहरादून पहुंचने में काफी कम समय लगेगा। जिससे यात्रियों की यात्रा बेहद सुविधाजनक और आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी से फिर उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, पिथोरागढ़ मुनस्यारी चम्पावत के लिए शुरू हुई हेली सेवा

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top