Connect with us
Uttarakhand news: HELICOPTER service srinagar garhwal to Dehradun pauri garhwal

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के बीच सप्ताह में 6 दिन हेली सेवा हुई शुरू जानिए किराया

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के बीच सप्ताह में 6 दिन हेली सेवा हुई शुरू जानिए किराया

1 min read

Srinagar Garhwal Helicopter Dehradun: गढ़वाल मंडल के लोगों के लिए खुशखबरी श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी हेलीकॉप्टर सेवा

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां पौड़ी गढ़वाल से देहरादून अब आप सप्ताह में 6 दिन हेलीकॉप्टर का सफर कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध थी। बताते चलें कि स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल करने पर पवन हंस कंपनी द्वारा सेवा को हफ्ते में 3 दिन से 6 दिन कर दिया गया है।(Srinagar Garhwal Helicopter Dehradun)


यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में होगा हेली सेवाओं का विस्तार, 31 और बनेंगे नए हेलीपैड Uttarakhand Helipad

श्रीनगर जीवी के हेलीपैड पर हेली सर्विस प्रभारी दीपक शर्मा के अनुसार सप्ताह में रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन पवनहंस की हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हेली सेवा वाया टिहरी होकर देहरादून तक उपलब्ध होगी तथा मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को श्रीनगर से सीधे देहरादून के जौलीग्रांट हेलीपैड के लिए उपलब्ध होगी। बताते चलें कि श्रीनगर से सीधे देहरादून का किराया 3965/ प्रति व्यक्ति है तथा श्रीनगर से वाया टिहरी होते हुए किराया 3776/ प्रति व्यक्ति है। श्रीनगर से सीधे देहरादून के लिए हेली सेवा का समय दोपहर 12 बजे तथा श्रीनगर से वाया टिहरी होते हुए देहरादून का समय दोपहर के 1:30 बजे का है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: यात्री ध्यान दें! नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें रहेंगी दो दिन निरस्त देखें पूरी सूची

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top