Connect with us
Himanshu Rawat of Kandara village chamoli selected as SI in Central Armed Police Force CAPF SSC. Himanshu Rawat CAPF SSC
फोटो- हिमांशु रावत (चमोली, उत्तराखण्ड)- देवभूमि दर्शन

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: चमोली के हिमांशु रावत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के लिए चयनित

उत्तराखण्ड चमोली

बधाई: चमोली के हिमांशु रावत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के लिए चयनित

1 min read

Himanshu Rawat CAPF SSC: सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं हिमांशु, पिता दें रहे हैं एस‌एसबी में अपनी सेवाएं…

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आए दिन हम आपको राज्य के इन होनहार युवाओं की अभूतपूर्व सफलताओं से रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर पद पर हो गया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के नंदप्रयाग ब्लाक के कोट कंडारा गांव निवासी हिमांशु रावत की। हिमांशु की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(Himanshu Rawat CAPF SSC)

यह भी पढ़ें- पिता चलाते हैं पान की दुकान, बेटी निशी बनी जज, UP PCS-J परीक्षा में किया टॉप

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में हिमांशु ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट कंडारा नंदप्रयाग से प्राप्त की है। जिसके उपरांत उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज गोचर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात DBS पीजी कॉलेज देहरादून से स्नातक की डिग्री हासिल की। एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु के पिता जहां सशस्त्र सीमा बल (एस‌एसबी) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं।
(Himanshu Rawat CAPF SSC)

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के दौरान तैयारी करे बन गई IAS अफसर लिखी सफलता की एक नई दास्तान…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top