Connect with us
Uttarakhand news: IAS Mayur Dixit will be the 26th DM of Rudraprayag, know your new DM

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मयूर दीक्षित होंगे रुद्रप्रयाग के 26वें DM , MAYUR DIXIT IAS

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड: मयूर दीक्षित होंगे रुद्रप्रयाग के 26वें DM , MAYUR DIXIT IAS

1 min read

Mayur Dixit IAS: रूद्रप्रयाग जिले के 26वें जिलाधिकारी होंगे आईएएस मयूर दीक्षित, अभी तक संभाल रहे थे रूद्रप्रयाग जिले के डीएम की जिम्मेदारी..

नवंबर 2020 से अभी तक रूद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अधिकारी मनुज गोयल को देहरादून नगर निगम के आयुक्त पद पर स्थानांतरित होने के बाद अब रूद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit IAS) को सौंपी गई है। बीते रोज उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद आईएएस मयूर जल्द ही रूद्रप्रयाग जिले के 26वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि सितम्बर 1997 में रूद्रप्रयाग जिले के गठन के बाद से अब तक 25 आईएएस अधिकारियों ने रूद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी का पद संभाला है। बात नवनियुक्त डीएम मयूर दीक्षित की करें तो, मयूर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2012 में ग्यारहवां स्थान प्राप्त किया था, इससे पहले उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। बता दें कि रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद पर तबादले से पहले आईएएस मयूर दीक्षित अभी तक उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Devbhoomidarshan news portal official WhatsApp group
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 2016 बैच के IAS नरेंद्र सिंह भंडारी बने चंपावत के नए DM, जानिए इनके विषय में

बता दें कि आईएएस मयूर दीक्षित (Mayur Dixit IAS) ने उत्तरकाशी जिले का कार्यभार अगस्त 2020 में ग्रहण किया था। इससे पूर्व वह उधमसिंह नगर जिले के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आसीन थे। जहां अपने कार्यकाल के दौरान जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में इनोवेशन पहल के लिए आईएएस मयूर दीक्षित को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इतना ही नहीं इस दौरान उधमसिंह नगर जिले को मनरेगा के क्षेत्र में क‌ई पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: IAS और PCS अफसरों के हुए तबादले, CM धामी ने इनको बनाया चंपावत का नया DM

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top