Connect with us
IAS Nitin Bhadauria DM Udham Singh Nagar
फोटो सोशल मीडिया IAS Nitin Bhadauria DM Udham Singh Nagar

Home / उत्तराखण्ड / IAS नितिन भदौरिया बने उधम सिंह नगर जिले के नए जिलाधिकारी DM, जानें इनके बारे में

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

IAS नितिन भदौरिया बने उधम सिंह नगर जिले के नए जिलाधिकारी DM, जानें इनके बारे में

1 min read

IAS Nitin Bhadauria DM Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर जिले के नए जिलाधिकारी बने नितिन भदौरिया….

IAS Nitin Bhadauria DM Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर उधम सिंह नगर के नए जिला अधिकारी के तौर पर नितिन भदौरिया को पदभार सौंपा गया है। दरअसल नितिन भदौरिया प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी काबिलियत और नेतृत्व कौशल के लिए पहचाने जाते हैं जिन्होंने इससे पहले कई सारे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है उनकी नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार की उम्मीद की जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने करियर में विभिन्न जिलों में सेवाएं देते हुए जनता की समस्याओं के समाधान और योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसके चलते लोगों को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand transfer 2024 उत्तराखंड: IAS और PCS अफसरों के बंपर तबादले

Udham Singh Nagar new DM बता दें आज शनिवार को उधम सिंह नगर जिले के डीएम उदयराज सिंह सेवानिवृत हो रहे है जिसके चलते उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नितिन भदौरिया को सौंपी जा रही है। नितिन भदौरिया वर्ष 2011 बेच के आईएएस अधिकारी है जिन्होंने अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी है। उदयराज सिंह को 3 महीने का सेवा विस्तार मिला था जिसके चलते अब उनकी सेवाएं समाप्त हो रही है।वहीं शासन द्वारा नितिन भदौरिया को पदभार दिया गया है। इससे पूर्व नितिन अपर सचिव भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनसेवा, निदेशक एनआरएचएम उत्तराखण्ड हेल्थ सिस्टम परियोजना, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पति पत्नी दोनों रहे पहाड़ में जिलाधिकारी लेकिन बच्चे को पढ़ाया आंगनवाड़ी में

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top