Connect with us
Uttarakhand news: in rudraprayag Guldar attack to 5 years old child

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में पांच वर्षीय बच्चे को उधेड़ दिया खूंखार गुलदार ने बमुश्किल बची जिन्दगी…

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड: पहाड़ में पांच वर्षीय बच्चे को उधेड़ दिया खूंखार गुलदार ने बमुश्किल बची जिन्दगी…

1 min read

Rudraprayag Guldar Attack: रूद्रप्रयाग में पांच वर्षीय बालक पर गुलदार ने हमला कर किया घायल 

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन राज्य के किसी न किसी कोने से जंगली जानवर के हमले की खबर सुनने को मिलती रहती है आज एक और ऐसी ही खबर राज्य के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां एक गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। बता दे की गुलदार के हमले से बच्चे के सिर,पैर, तथा हाथ में गहरे जख्म आए हैं।(Rudraprayag Guldar Attack)

यह भी पढ़िए:खटीमा: भारामल बाबा हत्याकांड में पुराना सेवादार ही निकला महंत का हत्यारा तीन लोग गिरफ्तार..

फिलहाल बच्चे की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के खलिया गांव निवासी एक पांच वर्षीय बालक पर गुलदार ने हमला कर दिया था। बता दें कि प्रदेश में गुलदार की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में वे भोजन-पानी की तलाश जंगल से बाहर रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं तथा वहां पहुंच कर स्थानीय लोगों ,पालतु जानवरों को अपना निवाला बना रहे हैं। वही ग्रामीण इलाके में बच्चे गुलदार के हमले की डर से कई-कई दिन तक स्कूल नहीं जा रहे हैं।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: सुरकंडा देवी का इतिहास है बेहद रोचक जानिए कुछ विशेष तथ्य…

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top