Connect with us
Uttarakhand news: in State level kala utsav competition bageshwar riya nagarkoti got first position in dancing

Home / उत्तराखण्ड / विडियो: राज्य स्तरीय कला उत्सव नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर की रिया नगरकोटी का प्रथम स्थान

उत्तराखण्ड बागेश्वर

विडियो: राज्य स्तरीय कला उत्सव नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर की रिया नगरकोटी का प्रथम स्थान

1 min read

बागेश्वर आनंदी अकैडमी दसवीं की छात्रा रिया नगरकोटी(Riya Nagarkoti) ने राज्य स्तरीय कला उत्सव(Kala Utsav)  नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी रह चुकी है प्रथम स्थान पर

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत राज्य स्तरीय कला उत्सव(Kala Utsav)  का भव्य आयोजन किया गया लेकिन इस बार यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई इसमें शास्त्रीय गायन और पारंपरिक वादन के साथ ही नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बता दें कि इसी कला उत्सव के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले की आनंदी अकैडमी की दसवीं की छात्रा रिया नगरकोटी(Riya Nagarkoti) ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही रिया ने जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। रिया बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का शौक था और इसके लिए उन्होंने कुछ समय तक डांस क्लासेज भी ज्वाइन की थी।
यह भी पढ़िए: शैरी गैरोला दे रहीं हैं अपनी नृत्य कला के हुनर से पहाड़ी गीतो को शास्त्रीय नृत्य का रूप देखिए Video
Uttarakhand news: in State level kala utsav competition bageshwar riya nagarkoti got first position in dancing

प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर में राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021 का आयोजन संपन्न किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली रिया नगरकोटी पुत्री है विक्रम सिंह नगरकोटी राज्य में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर प्रतिभा करती रहती हैं और उत्तराखंड लोक संस्कृति को हमेशा बढ़ावा देती हैं। बताते चलें की रिया के पिता विक्रम से हैं प्राइवेट जॉब में कार्यरत हैं वही उनकी माता बीना नगरकोटी ग्रहणी है। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर रिया को प्रमाण पत्र दिया गया।

 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top