Connect with us
Uttarakhand news: Inter college teacher Babita Joshi selected for national badminton competition

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: इंटर कॉलेज की शिक्षिका बबीता जोशी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड: इंटर कॉलेज की शिक्षिका बबीता जोशी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन

1 min read

Babita Joshi Badminton: चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कांडाई नंदा नगर की व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

उत्तराखंड  में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पुरुष हो या महिला किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से राज्य को गौरवान्वित करने का मौका नहीं छोड़ते। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी महिला से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कांडई नंदानगर की व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी की जिन्होंने अपने क्षेत्र के साथ ही समूचे उत्तराखंड को गर्व नित होने का अवसर दिया है।

बता दें कि अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए देहरादून में ट्रायल किया गया था जिसमें बबीता जोशी ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले भी बबीता कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करके जीत हासिल कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र तथा राज्य में खुशी की लहर हैं।(Babita Joshi Badminton)
यह भी पढ़िए:गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: शुभम का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में चयन, बने वैज्ञानिक अधिकारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top