Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: तेज तर्रार दबंग लेडी IPS अफसर तृप्ति ने गाया ऐसा पहाड़ी गीत, दर्शक थिरकने को हुए मजबूर
उत्तराखण्ड TRIPTI BHATT IPS
उत्तराखंड: तेज तर्रार दबंग लेडी IPS अफसर तृप्ति ने गाया ऐसा पहाड़ी गीत, दर्शक थिरकने को हुए मजबूर
By
1 min read
एक तेज तर्रार दबंग लेडी अफसर के साथ ही कुशल गायिका भी है आईपीएस तृप्ति भट्ट (Tripti Bhatt), वायरल हुआ पहाड़ी गीत (Pahadi song)…
टिहरी गढ़वाल जिले की वर्तमान एसएसपी या कहें एसडीआरएफ उत्तराखण्ड के मुखिया (सेनानायक) के तौर पर हाल ही में स्कॉच अवार्ड से सम्मानित आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट न केवल एक दबंग लेडिज पुलिस अधिकारी हैं, बल्कि एक कुशल गायिका भी है। इसका अंदाजा आईएएस तृप्ति की उस वीडियो से आसानी से लगाया जा सकता है जो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की लोगों द्वारा भी जमकर तारीफ की जा रही है। वीडियो में आईपीएस तृप्ति न केवल पहाड़ी गीत गुनगुनाते हुए नजर आ रही है बल्कि उनके द्वारा गाए प्रसिद्ध पहाड़ी गीतों की चंद लाइनें सुनकर ही लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं। कुल मिलाकर यहां यह कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगा विडियो का संगीत जहां लोगों को थिरकने को मजबूर कर रही है वहीं आईपीएस अधिकारी तृप्ति की मधुर आवाज, और पूरे सुर-लय-ताल में गाए हुए कुमाऊनी गीत लोगों को अपना कायल बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- विडियो- डीएम मंगेश घिल्डियाल ने रुद्रनाथ महोत्सव में पहाड़ी गीत से दिल जीत लिया लोगों का
जन्माष्टमी के अवसर देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है वायरल वीडियो:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली तथा वर्तमान में टिहरी गढ़वाल जिले की एसएसपी आईपीएस तृप्ति भट्ट का सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पुराना है। जिसे तृप्ति द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर 4 मार्च 2018 को अपलोड किया गया है। जिसमें वीडियो को जन्माष्टमी के अवसर देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का बताया गया है। वीडियो में देहरादून की तत्कालीन एएसपी तृप्ति भट्ट ने कुछ प्रसिद्ध कुमाऊनी गीतों को गुनगुनाते हुए नजर आ रही है, जिसने पूरे कार्यक्रम में ही चार चांद लगा दिए हैं। कैमरे के पीछे से आ रही दर्शकों की तालियों की आवाज यह बताने के लिए काफी है कि उस समय कार्यक्रम स्थल का माहौल कैसा रहा होगा जब तृप्ति ने यह शानदार प्रस्तुति दी थी। इन गीतों में सुप्रसिद्ध कुमाऊनी गीत बेडू-पाको के अलावा कैले बाजा मुरूली, चूड़ी तेरा हाथ में खनकछी, बिंदिया तेरा हाथ में चमकछी आदि शामिल हैं।
यूट्यूब पर जुड़िए-
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के सिंघम डीएम दीपक रावत ने जब पहाड़ी गीतों से बिखेरा अपनी आवाज का जादू
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read More
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
