Home / उत्तराखण्ड / विडियो: अपनी गायन शैली से राष्ट्रीय कला उत्सव में ईशा धामी ने उत्तराखंड को दिलाया प्रथम स्थान
उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत
विडियो: अपनी गायन शैली से राष्ट्रीय कला उत्सव में ईशा धामी ने उत्तराखंड को दिलाया प्रथम स्थान
By
1 min read
गौरवान्वित क्षण, राष्ट्रीय कला उत्सव में उत्तराखंड (Uttarakhand) को मिला पहला स्थान, ईशा धामी (Isha dhami) ने अपनी मधुर आवाज में पारम्परिक शकुन आखर गाकर जीता आयोजकों का दिल..
उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात अगर भौगोलिक रूप से कठिन समझे जाने वाले पहाड़ी जिलों की ही करें तो भी पहाड़ की विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद आज पहाड़ के नौजवान युवा लगभग हर क्षेत्र में न सिर्फ अपनी सफलता की कहानी लिख रहे हैं बल्कि समूचे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित कर रहे हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू करा रहे हैं जिसने अपनी मधुर आवाज एवं बेहतरी गायन शैली के बलबूते राष्ट्रीय कला उत्सव में एकल गायन शैली में प्रदेश को पहला स्थान दिलाकर समूचे प्रदेश को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के बागेश्वर जिले की रहने वाली ईशा धामी (Isha dhami) की, जिन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय कला उत्सव की एकल गायन शैली में न सिर्फ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया बल्कि पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर देवभूमि उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया है। सबसे खास बात तो यह है कि ईशा ने इस प्रतियोगिता में कुमाऊनी शकुन आखर “सुवा रे सुवा..” को जिस तरह सुरबद्ध होकर अपनी मधुर आवाज में गाया है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। इसका अंदाजा आप कार्यक्रम की उस विडियो से भी लगा सकते हैं जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- लोकगायिका संगीता ढौंडियाल का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत रमझमा रिलीज होते ही छा गया
प्रतियोगिता में ईशा ने गाया पारम्परिक कुमाऊनी शकुन आखर सुवा रे सुवा बनखंडी सुवा..:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के मंडलसेरा की रहने वाली ईशा धामी ने राष्ट्रीय कला उत्सव की एकल गायन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर अपनी गायन शैली का ऐसा जलवा बिखेरा कि समूचे देश में उत्तराखंड को पहला स्थान हासिल हुआ है। बताया गया है कि प्रतियोगिता की विजेता के रूप में उन्हें शिक्षा मंत्रालय द्वारा 25 हजार की धनराशि के साथ-साथ प्रशस्तिपत्र और शील्ड से भी नवाजा जाएगा। बता दें कि आनलाइन माध्यम से आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली ईशा ने राजेंद्र प्रसाद के सानिध्य में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। प्रतियोगिता में उनके साथ ढोलक पर भानू तिवारी ने संगत की जबकि धुव्र धामी ने मंजीरा बजाया। ईशा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। उनके द्वारा इस प्रतियोगिता में गाया गया सुवा ये सुवा बनखंडी सुवा.. एक कुमाऊनी शकुन आखर गीत है। बताते चलें कि शकुन आखर शादी-विवाह, जनेऊ, नामकरण सहित अन्य शुभ अवसरों पर उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में गाया जाने वाला एक पारंपरिक गीत है। जिसके माध्यम से गणेश पूजा के दौरान देवताओं और पितरों को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड मूल की मशहूर अदाकारा रूप दुर्गापाल ने सुनाया जब एक सुपरहिट पहाड़ी गीत..
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी में देवरानी पर गंभीर आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों का दुरुपयोग
1 min read Haldwani Cyber Crime News: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद पहुंचा साइबर अपराध तक, महिला ने देवरानी पर फर्जी…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
