Connect with us
उत्तराखण्ड: मां को अस्पताल ले जा रहे जेई की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में जेई की मौत

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: मां को अस्पताल ले जा रहे जेई की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में जेई की मौत

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखण्ड: मां को अस्पताल ले जा रहे जेई की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में जेई की मौत

1 min read

राज्य के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां बिजली विभाग हल्द्वानी में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत गृजेश‌ पंत की दर्दनाक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में उनके माता-पिता और ड्राइवर भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला हाइवे पर उस समय हुआ जब गृजेश अपनी मां आशा पंथ का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भयानक तरीके से घुस गई। हादसे की खबर से जहां जेई के नाते-रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं बिजली विभाग के साथ ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सवारियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत अन्य घायल देखिए विडियो

हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक जेई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि गम्भीर रूप से घायल जेई के पिता श्यामदत्त पंथ, माता आशा पंथ, एवं चालक राजू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें- दुःखद खबर: भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दोनों पायलट हुए शहीद

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top