Connect with us
uttarakhand jeep accident almora sult block

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: दिल्ली से गांव जा रही सवारियों से भरी जीप पलटी दो लोगो की दर्दनाक मौत , पांच घायल

अल्मोड़ा UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड: दिल्ली से गांव जा रही सवारियों से भरी जीप पलटी दो लोगो की दर्दनाक मौत , पांच घायल

1 min read

Uttarakhand : यात्रियों से भरी बेकाबू जीप( Jeep) सल्ट ब्लाक के मछोड़ क्षेत्र में दुर्घटनार्गस्त(accident), चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

उत्तराखंड(Uttarakhand) में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला कभी थमने का नाम ही नहीं लेता , रोजाना कोई न कोई खबर प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों से रहती ही है। आज फिर एक भयाभव सड़क हादसे की खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक से आ रही है। रामनगर हाईवे पर सल्ट ब्लाक के अंतर्गत मछोड़ क्षेत्र में यात्रियों से भरी बेकाबू जीप(Jeep accident) पहाड़ी की ओर जा पलटी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौजखान में भर्ती कराया गया है। चालक संदीप दिल्ली से सवारियां लेकर द्वाराहाट की ओर जा रहा था। बता दे की वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। जिनमे से चार लोग एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है की चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। फ़िलहाल चालक को भी चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़े- उत्तराखंड: बीएससी की छात्रा ने खुदकुशी कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार की सुबह सवा पांच बजे के आसपास हुई। टाटा सूमो यूके 07 टीबी 3445 का चालक दिल्ली से सवारियां लेकर द्वाराहा की ओर जा रहा था। गाड़ी जैसे ही सल्ट ब्लाक मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर मछोड़ क्षेत्र में गुनखाल मोड़ पर पर पहुंची तो दुर्घटना का शिकार हो गई। बताते चले की भतरौजखान रामनगर हाईवे पर मछोड़ व चौड़ीघट्टी के बीच गुनखाल मोड़ पर चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिसकी वजह से तेज मोड़ पर ही वाहन सड़क से पलट कर पहाड़ी की ओर लुढ़कने के बाद कच्चे मकान के ऊपर जा गिरा। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए साथ ही सूचना पर एसओ भतरौजखान अनीस अहमद पुलिस के राहत एवं बचाव दल को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनार्गस्त जीप से घायलों को काफी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला गया। इस हादसे में तारा दत्त भट्ट निवासी धनखल गांव द्वाराहाट व शेर सिंह बिष्ट निवासी कारचूली ताड़ीखेत रानीखेत दम तोड़ चुके थे।
यह भी पढ़े- चमोली आपदा: अपने मासूम बच्चे के साथ शांति आज भी कर रही जल प्रलय में लापता पति का इंतजार

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top