Connect with us
Uttarakhand job fair rojgar Mela held on 15 October 2025 in Pithoragarh district for 174 post live news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh rojgar Mela 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh job fair rojgar Mela: पिथौरागढ़ में 15 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh job fair rojgar Mela: पिथौरागढ़ में 15 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

1 min read

Pithoragarh rojgar Mela 2025: पिथौरागढ में 15 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे 174 पद..

Uttarakhand job fair rojgar Mela held on 15 October 2025 in Pithoragarh district for 174 post live news today: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि आगामी 15 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में रोजगार मेला लगने जा रहा है जिसमें 174 अस्थाई पदों को भरा जाएगा। इसलिए रोजगार की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका होने वाला है जिसका लाभ वे उठा सकते है।

यह भी पढ़े :Ukpsc exam calander 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आगामी 15 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले में एक दिवसीय रोजगार मेला लगने जा रहा है जिसमें एसबीआई लाइफ में बीमा सलाहकार के लिए 74 पदों पर भर्ती होगी। जबकि रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस मे सेल्स मैनेजर के 10 पद, बीमा अभिकर्ता के लिए 40 पदों और LIC मे बीमा सखी के 10 तथा एजेंट के 5 पदों पर भर्ती होगी। इस रोजगार मेले में युवाओं को 174 पदो पर रोजगार दिया जाएगा। जबकि प्रामैरिका लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड में ऑपरेशनल मैनेजर के 14 तथा एजेंट के 20 पदों पर भर्ती होगी। रोजगार मेले मे शामिल होने वाले बेरोजगार युवाओं को शैक्षिक योग्यता की मूल प्रति प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में शामिल होना होगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top