Connect with us
हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले देख लीजिए रूट डाइवर्ट प्लान नहीं तो होगी फजीहत ......

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले देख लीजिए रूट डाइवर्ट प्लान नहीं तो होगी फजीहत ……

उत्तराखण्ड नैनीताल

हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले देख लीजिए रूट डाइवर्ट प्लान नहीं तो होगी फजीहत ……

1 min read

Kainchi Dham traffic route 2024: कैंची धाम स्थापना दिवस के मौके के साथ ही वीकेंड दौरान हल्द्वानी शहर से ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट………

Kainchi Dham traffic route 2024:गौरतलब हो आगामी 15 जून को नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इसी बीच वीकेंड भी पड़ रहा है जिसके चलते यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटकों के पहुँचने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से 14,15 और 16 जून तक ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया है ताकि अधिक वाहनों के पहुंचने पर यात्रियों को जाम जैसी विकट परिस्थितियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए नया रूट प्लान तैयार किया है।

यह भी पढ़िए:नैनीताल: कैंची धाम मेले के दौरान रूट रहेगा डायवर्ट, जानें नया रूट प्लान…

जानें क्या रहेगा नया रूट

० हल्द्वानी शहर से कैंचीधाम जाने वाले समस्त वाहन भीमताल मोड से बाया भीमताल होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
० बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
°रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
°भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
० कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

० कैंचीधाम स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार, शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

० कैंचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों की सुविधा हेतु रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी/काठगोदाम व रेलवे स्टेशन हल्द्वानी / काठगोदाम से शटल बस सेवा चलाई जायेगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top