Connect with us
Kainchi Dham Traffic Route plan 2024
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: कैंची धाम मेले के दौरान रूट रहेगा डायवर्ट, जानें नया रूट प्लान……

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: कैंची धाम मेले के दौरान रूट रहेगा डायवर्ट, जानें नया रूट प्लान……

1 min read

Kainchi Dham Traffic Route plan 2024: नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में मेले के दौरान 14- 15 जून को रूट रहेगा डायवर्ट, पुलिस प्रशासन ने तैयार किया नया रूट प्लान………..

Kainchi Dham Traffic Route plan 2024: गौरतलब हो आगामी 15 जून को नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए आगामी 14 व 15 जून को ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है ताकि यातायात व्यवस्था का संचालन ठीक ढंग से हो सके। इसके साथ ही पुलिस ने समूचे मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों एवं जोन में भी बांट दिया है।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर-अल्मोड़ा एनएच का हो रहा चौड़ीकरण पेड़ कटने से लग रहा भारी जाम, 6 हजार पेड़ चिन्हित

जानें क्या रहेगा रूट:-

Kainchi dham Route Divert
० नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले यात्री वाहन/प्राईवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुये मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से होते हुये निकलेंगे।
० अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले यात्री वाहन, प्राईवेट वाहन 14 जून को 2 बजे से क्वारब पुल से मोना ल्वेशाल-शीतला- पदमपुरी होते हुये खुटानी बैंड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे।
० रानीखेत की ओर से आने वाले यात्री वाहन क्वारब होते हुये ल्वेशाल-मोना-पदमपुरी से खुटानी बैंड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे।
० भीमताल की ओर से आने वाले वाहन नैनी बैंड-मस्जिद तिराहा बाईपास में पार्क कराये जाएंगे। नैनी बैंड से श्रद्धालुओं को शटल से कैंचीधाम के लिये भेजा जायेगा।
० नैनीताल की ओर से कैंची धाम आने वाले चार पहिया वाहनों को सेनिटोरियम-रातीघाट रोड पर पार्क कराया जायेगा यात्रियों को सेनिटोरियम बैरियर से शटल सेवा से कैंचीधाम को भेजा जायेगा।
यह भी पढ़ें- नैनीताल: कैंची धाम मेले को लेकर डीएम वंदना चौहान ने सौंपी जिम्मेदारी…

Kainchi Dham Mela 2024
० खैरना की ओर से कैंचीधाम आने वाले दर्शानार्थियों के वाहनों को खैरना पैट्रोल पम्प के आगे खाली स्थान पर पार्क कराया जायेगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से पनीराम ढाबे तक लाया व ले जाया जायेगा।
० भीमताल-नैनीताल की ओर से कैंची जाने वाले दुपहिया वाहन भवाली में रामलीला ग्राउण्ड एवं पेट्रोल पम्प के पास स्थित पार्किग में पार्क कराये जाएंगे श्रद्धालुओं को शटल से कैंची मेला ले जाया जायेगा।
० जितनी भी शटल की गाड़ियां भवाली क्षेत्र में आयेगी वह वन विभाग बैरियर तक जाएगी श्रद्धालु कैंची मन्दिर तक पैदल जाएंगे।
० काठगोदाम से भवाली (नैनी बैण्ड) मार्ग वन-वे रहेगा उक्त मार्ग में गाड़ियां भवाली (नैनी बैण्ड) तक जाएगी वापसी के लिये वाहन मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नं 1को जाएंगे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल – कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा फैसला कैंची धाम मेले के दौरान हेली सेवा भी रहेगी मौजूद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top