Connect with us
Uttarakhand news: kanti devi died on the spot due to Elephant attack in kotdwar of pauri Garhwal district.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: जंगल घास लेने गई महिला पर हाथी ने हमला कर उतारा मौत के घाट

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: जंगल घास लेने गई महिला पर हाथी ने हमला कर उतारा मौत के घाट

1 min read

Uttarakhand: जंगल में चारा और लकड़ियां लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला (Elephant Attack), एक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल..

राज्य (Uttarakhand) में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही है। जंगली जानवरों के हमले में क‌ई बार ग्रामीणों को अपने जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। आज फिर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक ऐसी ही दुखद खबर सामने आ रही है जहां जंगल में चारा एवं लकड़ियां लेने गई महिलाओं पर एक मदमस्त हाथी ने एकाएक हमला (Elephant Attack) कर दिया। हाथी के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई गई है। बताया गया है कि घायल महिला ने किसी तरह जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाई। घटना से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- केमू की बस पर हाथी का हमला, यात्रियों में मची भगदड़ एक शिक्षक को सूंड से पटक- पटक कर मार डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के शिवपुर रेशम फार्म निवासी कांति देवी एवं दमयंती देवी अपने पड़ोस में रहने वाली सात अन्य महिलाओं के साथ रोज की तरह शुक्रवार को भी जंगल में चारा और लकड़ियां लेने गई थी। बताया गया है कि जब वह जंगल में चारा और लकड़ियां एकत्रित कर रही थी उसी दौरान सुखरो व पनियारी बीट के मिलान बिंदु पर एक हाथी ने एकाएक कांति और दमयंती पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कांति देवी गम्भीर अवस्था में जमीन पर गिर पड़ी और उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हमले में गंभीर रूप से घायल दमयंती ने अपनी सूझबूझ और साहस से किसी तरह जंगल की ओर दौड़कर अपनी जान बचाई। जंगल से महिलाओं के चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े जहां कांति देवी मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने कांति के शव को जंगल से बाहर निकाला और वन विभाग के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। इतना ही नहीं उन्होंने गम्भीर रूप से घायल दमयंती को राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में तेंदुए का आतंक, जंगल में लकड़ियां लेने गई महिला को बनाया अपना निवाला

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top