Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
UTTARAKHAND news: Karan Thapliyal of Pauri Garhwal documentary 'The Elephant Whispers' got Oscar Award.

उत्तराखण्ड

पौड़ी गढ़वाल

Karan thapliyal Oscar award: पौड़ी गढ़वाल के करन थपलियाल की डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

Karan thapliyal Oscar award: करन के कैमरे ने दिखाया कमाल, अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची चमक, डाक्यूमेंट्री को मिला आस्कर अवार्ड….

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपने काबिलियत के दम अनेकों बार समूचे देश प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले राज्य के होनहार युवाओं की खबरों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक ऐसे बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसके कैमरे की चमक आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंज रही है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के नौगांव निवासी करन थपलियाल की, जिनके द्वारा शूट की गई ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स” डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। बता दें कि यह एक यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। जिसे कार्तिकी गोंसालविज ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। इस डाक्यूमेंट्री की कहानी में अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन को दिखाया गया है।
(Karan thapliyal Oscar award)
यह भी पढ़ें– Neerja yadav uttarakhand police: उपनिरीक्षक नीरजा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के पुलिस कमांडर के लिए चयनित

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के नौगांव निवासी करन थपलियाल का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। उनका एक भाई भी सिनेमेट्रोग्राफर है। बता दें कि करन के पिता भी एक फोटोग्राफर थे‌। करन और उसके भाई ने पिता से ही कैमरे की बारीकियां सीखी। जिसके बाद दोनों भाइयों ने इस क्षेत्र में ही कॅरिअर बनाने का निश्चय किया। बताते चलें कि उन्होंने अपने कैमरे से इससे पहले भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी हालांकि आस्कर अवार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। हालांकि उनके द्वारा शूट की गई क‌ई डाक्यूमेंट्री आस्कर अवार्ड के लिए नामित हुई परंतु अवार्ड नहीं मिल सका।
(Karan thapliyal Oscar award)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बागेश्वर के कुलदीप का नेटफ्लिक्स में चयन, हॉलीवुड फिल्म का करेंगे संपादन

आपको बता दें कि वर्ष 2018 में नेट जियो पर प्रसारित उनकी एक डॉक्यूमेंट्री द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड जहां काफी सुर्खियों में रही थी वहीं पिछले साल उनके द्वारा शूट की हुई एक डॉक्यूमेंट्री ”राइटिंग विद फायर” भी ऑस्कर के लिए नामित हुई थी। बात अगर उनके द्वारा फिल्माई गई इस डाक्यूमेंट्री ”द एलीफेंट व्हिस्परर्स” की करें तो आस्कर अवार्ड मिलने से करन काफी खुश हैं। दिल्ली में रहकर भी उन्हें अपने गांव से खूब लगाव है। घूमने फिरने के शौकीन करन बताते हैं कि जब भी उन्हें अपने गांव की याद आती है तो वह सीधे अपने पहाड़ अपने गांव पहुंच जाते हैं।
(Karan thapliyal Oscar award)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के लड़कों द्वारा बनाई गई लघु फिल्म ‘पाताल ती’ ऑस्कर से बस एक कदम दूर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top