Connect with us
Uttarakhand news: sub-inspector Neerja selected for police commander of UN peacekeeping mission.

Home / Uttarakhand Police / Neerja yadav uttarakhand police: उपनिरीक्षक नीरजा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के पुलिस कमांडर के लिए चयनित

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

Neerja yadav uttarakhand police: उपनिरीक्षक नीरजा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के पुलिस कमांडर के लिए चयनित

1 min read

Neerja yadav uttarakhand police: गौरवान्वित पल, उत्तराखण्ड पुलिस की उपनिरीक्षक नीरजा यादव चुनी गई संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर….

उत्तराखण्ड पुलिस के साथ ही समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां उत्तराखण्ड पुलिस की उपनिरीक्षक नीरजा यादव को संयुक्त राष्ट्र शान्ति मिशन में शांति सेना की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया है। उत्तराखण्ड पुलिस के सोशल मीडिया पेज से मिल रही जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक नीरजा यादव को विगत वर्ष अगस्त, 2022 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान के लिए चुना गया था। बताया गया है कि उपनिरीक्षक नीरजा यादव, उत्तराखण्ड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) में तैनात थी।
(Neerja yadav uttarakhand police)
यह भी पढ़ें- Prakash Goswami Garur Bageshwar: गरुड़ बागेश्वर के प्रकाश गोस्वामी ने खुद ही बना डाली सड़क

बताया गया है कि बीते दिनों आयोजित हुई योग्यता आधारित परीक्षा और साक्षात्कार देने के उपरान्त 28 देशों के पुलिस अधिकारियों में से उन्हें दक्षिण सूडान के रुमबेक झील राज्य की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन को लोगों की भलाई के लिए तैयार किया गया है। इनका कार्य विवादित एरिया में जाकर लोगों की मदद करना होता हैं, जहां पर इस मिशन के लिए चयनित कार्मिकों द्वारा लोगों की भलाई के लिए काम किया जाता है। मिशन के तहत सभी देश मिलकर काम करते हैं। आपको बता दें कि उपनिरीक्षक नीरजा यादव ने इससे पूर्व वर्ष 2013-14 में अपना पहला यूएन मिशन साइप्रस देश में पूरा किया था, जहां वह पेट्रोल लीडर थीं। नीरजा को मिशन में सराहनीय सेवा के लिए 03 संयुक्त राष्ट्र पदकों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
(Neerja yadav uttarakhand police)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के गौरव नयाल और रोहित कार्की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top